फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Impact of Social Media, After Tweet to Noida Authority problem solved

सोशल मीडिया का प्रभाव: ट्वीट के बाद जागी नोएडा अथॉरिटी, समस्या का किया समाधान

Sat, 12 May 2018 01:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 12 May 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
Impact of Social Media, After Tweet to Noida Authority problem solved
नोएडा सेक्टर 50 के लोगों के लिए सोशल मीडिया मददगार साबित हुआ। जिस समस्या का निदान कई दिनों से नहीं हो रहा था, एक ट्वीट ने उसे सुलझा दिया। हम बात कर रहे हैं सेक्टर 50 के आम्रपाली सोसायटी की, यहां आम्रपाली के सामने नाले पर एक पुलिया बनी हुई है।
विज्ञापन


इसी संकरी पुलिया से होकर स्कूल जाने वाले बच्चे और अन्य स्थानीय निवासी गुजरते हैं। इसके एक तरफ खतरनाक ढंग से लोहे के सरिए निकले हुए थे। जिससे आने-जाने वालों पर हमेशा खतरा मंडराता रहता था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासी डॉक्टर आशीष जैन ने पहल करते हुए फोटो लेकर नोएडा अथॉरिटी और सीएम योगी को टैग कर दिया।
विज्ञापन


ट्वीट के बाद नोएडा अथॉरिटी हरकत में आई और तुरंत कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने इन सरियों को ठीक करवा दिया। बाहर निकले हुए सरिए को काट कर टेढ़ा कर दिया गया है। स्थिति अब उतनी खतरनाक नहीं है। इसके बाद डॉक्टर आशीष जैन ने नोएडा अथॉरिटी को ट्वीट कर इसके लिए धन्यवाद भी दिया। साथ ही उन्होंने लिखा खेद है कार्य अभी भी अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed