फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IMD forecast of rain and hail, Wednesday became warmest day of last 7 year

6 फरवरी साल का सबसे गर्म दिन, पारा 25 डिग्री के पार

Thu, 07 Feb 2019 06:02 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 07 Feb 2019 06:02 AM IST
विज्ञापन
IMD forecast of rain and hail, Wednesday became warmest day of  last 7 year
मौसम की जानकारी
दिल्ली के पारे में बुधवार को भी बढ़त जारी रही। औसत से दो डिग्री ज्यादा तापमान के साथ दिल्ली का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान अपने औसत से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार 2019 का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बीते सात वर्षों में 6 फरवरी की तारीख पर इतनी गर्मी कभी नहीं पड़ी। बुधवार को भी दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।  
विज्ञापन

    
मौसम विभाग का अनुमान है कि पहाड़ समेत उत्तर-पश्चिम के मैदानी भागों में सात फरवरी से 10 फरवरी तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, ओलावृष्टि और सर्द हवाओं का सामना लोगों को करना पड़ सकता है।  
विज्ञापन

    
राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़त शुरू हुई थी। हालांकि, अगले दो दिन में फिर से मौसम बदलने के कारण पारा 2 से 3 डिग्री तक लुढ़कने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ में नौ और 10 दिसंबर को घना कोहरा हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार और शुक्रवार तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी वर्षा, ओलावृष्टि और बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं, दिल्ली पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी वर्षा, ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा सतह पर तेज गति वाली हवाएं भी चल सकती हैं।        

मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में नमी बढ़ सकती है। ऐसे में न्यूनतम पारा फिर से लुढ़क  सकता है। दिल्ली और आस-पास कुछ क्षेत्रों में बुधवार को भी बारिश हुई। वहीं, बृहस्पतिवार को भी बारिश, गर्जन और ओलावृष्टि का अनुमान है।       
Trending Videos

दिल्ली-एनसीआर में बहुत खराब स्तर पर वायु गुणवत्ता बरकरार  

दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता बहुत खराब स्तर पर ही बरकरार है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक मौसम में बदलाव की वजह से वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा। वहीं, सीपीसीबी की ओर से बुधवार को जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के मुताबिक दिल्ली का एक्यूआई स्तर 352, फरीदाबाद का एक्यूआई स्तर 156, गाजियाबाद का एक्यूआई स्तर 366, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 358, गुरुग्राम का एक्यूआई 222, नोएडा का एक्यूआई 369 रिकॉर्ड किया गया।  101 से 200 का एक्यूआई स्तर मध्यम श्रेणी का प्रदूषण, 201 से 300 का एक्यूआई खराब, 301 से 400 का एक्यूआई बहुत खराब व 401 से 500 का एक्यूआई गंभीर वायु प्रदूषण का स्तर माना जाता है।        

पूर्वानुमान 
बारिश, गर्जन और ओलावृष्टि की संभावना है।      

अधिकतम तापमान -  25.1 डिग्री सेल्सियस       
न्यूनतम तापमान - 12 डिग्री सेल्सियस       
सूर्यास्त  - शाम 06 बजकर 5 मिनट       
सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 5 मिनट       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed