{"_id":"16dca40d04b4f5ebd31caafd082ccfb4","slug":"im-attract-youth-from-social-networking-sites","type":"story","status":"publish","title_hn":"IM सोशल नेटवर्किंग साइट से बनाते थे जेहादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IM सोशल नेटवर्किंग साइट से बनाते थे जेहादी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 27 Mar 2014 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के हत्थे चढ़े इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकियों ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान में बैठा अता भटकल उर्फ अफीफ भारत में दहशतगर्दी के लिए लड़ाके तैयार करता है।
विज्ञापन
उसे टेक्निकल बैकग्राउंड के युवाओं की तलाश रहती है। सोशल नेटवर्किंग साइट से वह युवकों को जेहाद के लिए तैयार करता है। अच्छी तरह परखने के बाद इनकी बात पाकिस्तान में बैठे रियाज व इकबाल भटकल से कराई जाती है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बटला हाउस एनकाउंटर के बाद अता का नाम सामने आया था। वर्ष 2009 में वह पाकिस्तान भाग गया था। यहां रियाज व इकबाल भटकल ने अता को आईएम के लिए फौज खड़ी करने का काम दिया। अता सोशल नेटवर्किंग साइट पर धार्मिक पोस्ट डालता है।
विज्ञापन
जो लोग इसे लाइक करते हैं, अता उनसे जुड़ जाता है। इसके बाद आतंक के रास्ते पर लाया जाता है। राजस्थान मॉड्यूल खड़ा करने के लिए मारूफ, शाकिब और वकार की नियुक्ति अता ने की ही थी और तहसीन अख्तर ने इन्हें ट्रेनिंग दी थी। पुलिस ने इन तीनों के पास पहुंचने से पहले ही जिया-उर-रहमान उर्फ वकास को दबोच लिया था।