Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Illness took away the ability to perform daily tasks

Delhi NCR News: बीमारी ने छीने रोजमर्रा के काम, ऑक्यूपेशनल थेरेपी से फिर बन रहे आत्मनिर्भर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
-नहाना, कपड़े पहनना और खाना खाने जैसे काम दोबारा सिखा रही थेरेपी, सफदरजंग अस्पताल में विशेषज्ञों ने बताया इसका महत्व
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कभी खुद के हाथों से खाना खाने वाला व्यक्ति बीमारी या हादसे के बाद दूसरों पर निर्भर हो जाए तो उसके लिए छोटी-छोटी जरूरतें भी बड़ी चुनौती बन जाती हैं। नहाना, कपड़े पहनना, लिखना और खाना खाना जैसे रोजमर्रा के काम भी मुश्किल हो जाते हैं। ऐसे मरीजों को दोबारा आत्मनिर्भर बनाने में ऑक्यूपेशनल थेरेपी अहम भूमिका निभा रही है। इसके जरिए मरीजों को अपनी रोजमर्रा की गतिविधियां फिर से करने का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसी महत्व को बताने के लिए वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीएमएमसी) और सफदरजंग अस्पताल में विश्व ऑक्यूपेशनल थेरेपी दिवस मनाया गया। इस वर्ष भागीदारी महत्वपूर्ण है रखी गई। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताया कि इलाज का उद्देश्य केवल बीमारी को ठीक करना नहीं, बल्कि मरीज को फिर से सामान्य जीवन जीने और अपने काम खुद करने के काबिल बनाना भी है।

अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चारु बंबा ने कहा कि चिकित्सा और सर्जरी से मरीज की जान बचाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी उसे दोबारा अपने काम खुद करने और पारिवारिक जीवन में सक्रिय रहने योग्य बनाना है। इसमें ऑक्यूपेशनल थेरेपी की महत्वपूर्ण भूमिका है। विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजय गुप्ता ने बताया कि इस थेरेपी का उद्देश्य व्यक्ति को उन गतिविधियों के लिए सक्षम बनाना है, जो उसके रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा हैं। वहीं, विभाग के फैकल्टी प्रभारी डॉ. आरके वाधवा ने कहा कि इससे हर उम्र के लोगों को दैनिक जीवन और कामकाज के जरूरी कौशल दोबारा सीखने में मदद मिलती है।
विज्ञापन


बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए उपयोगी
विभाग की प्रभारी नीलम वर्मा ने बताया कि ऑक्यूपेशनल थेरेपी बच्चों की विकास संबंधी समस्याओं, तंत्रिका तंत्र की बीमारियों, हड्डियों और जोड़ों की परेशानियों के अलावा बुजुर्गों के पुनर्वास में भी उपयोगी है। मरीज की शारीरिक, मानसिक, संवेदी और सामाजिक जरूरतों को ध्यान में रखकर उसे प्रशिक्षण दिया जाता है। अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कृष्णावी चैरिटेबल ट्रस्ट की उमंग शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। डॉ. कविता शर्मा ने पुनर्वास सेवाओं को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई। उमंग शर्मा ने भी विभाग के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed