फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   illegal wine seized in delhi before mcd election

एमसीडी चुनावों के लिए जमा की जा रही थी अवैध शराब

Sat, 01 Apr 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Apr 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
illegal wine seized in delhi before mcd election
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एमसीडी चुनावों के लिए जमा की जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है। पुलिस ने तस्कर समेत शराब की दुकान में काम करने वाले एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस शराब की दुकान के मालिक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


अपराध शाखा डीसीपी भीष्म सिंह के अनुसार शाखा की साउथ-वेस्टर्न रेंज में तैनात एसआई अरविंद कुमार को सूचना मिली थी कि टीडीआई फन रिपब्लिक मॉल, मोती नगर स्थित शराब की दुकान से अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब बेची जा रही है।
विज्ञापन


एसीपी जसवीर सिंह की देखरेख में शराब की दुकान के पास घेराबंदी की गई। कुछ समय बाद दुकान के पास शेवरले ओपट्रा कार आकर रुकी। कार के रुकते ही उसमें शराब रखना शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब कार जाने लगी तो पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया और चालक सुशील चोपड़ा को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद शराब दुकान के कर्मचारी अमित को गिरफ्तार कर लिया गया।

कार से किंगफिशर बीयर की 20 पेटी,  व्हाइट एंड ब्लू, मैकडोबल नंबर-1 व रॉयल स्टेग की एक-एक पेटी और ऑफिसर्स च्वाइस की पांच पेटी बरामद हुई। पुलिस की कार्रवाई के बाद एक्साइज विभाग ने शराब की दुकान को सील कर दिया है।


सुशील चोपड़ा शराब तस्करी में नवंबर, 2016 में पहली बार गिरफ्तार हुआ था। सुशील ने बताया कि वह आगामी एमसीडी चुनावों के लिए शराब एकत्रित कर रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed