फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Illegal trafficking of acid in delhi

दिल्ली में धड़ल्ले से हो रहा है तेजाब का अवैध कारोबार

Mon, 02 Sep 2019 09:45 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली  
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली   Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 02 Sep 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
Illegal trafficking of acid in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट ने बेशक तेजाब की अवैध बिक्री पर पाबंदी रखी है, लेकिन दिल्ली में धड़ल्ले से इसका कारोबार हो रहा है। सबसे ज्यादा खरीद-फरोख्त बाहरी दिल्ली में होती है। बीते 10 दिनों की जांच में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से एक हजार लीटर अवैध तेजाब की बरामदगी हुई है। मुख्य सचिव ने अभियान तेज करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


10 दिन पहले मुख्य सचिव विजय देव ने दिल्ली महिला आयोग स्वाति मालीवाल समेत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें एसिड हमलों की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई और सभी विभागों को जांच के निर्देश दिए गए थे। साथ ही, एसिड हमले के पीड़ितों के पुनर्वास की दिशा में काम करने को कहा था।
विज्ञापन


मुख्य सचिव का कहना था कि इसके लिए जिले के एसडीए, पुलिस व दिल्ली महिला आयोग के प्रतिनिधि की संयुक्त टीम का गठन हो। हर सब डिविजन की टीमें रोजाना अपने-अपने इलाके में औचक निरीक्षण करें। अवैध तेजाब बेचने वालों पर मौके पर ही कार्रवाई हो। मुख्य सचिव ने कहा कि दिल्ली सरकार का यह 10 दिन का विशेष अभियान होगा और इसी तरह के अभियान नियमित रूप से संचालित किए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छापामारी पूरी दिल्ली में की जा रही है। 10 दिनों में करीब 100 जगहों पर छापामारी कर एक हजार लीटर तेजाब जब्त किया गया है। वहीं, सात लाख रुपये का चालान भी किया गया। तेजाब की सबसे ज्यादा बरामदगी बाहरी दिल्ली में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed