फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Illegal liquor smuggler arrest from delhi

दिल्लीः अवैध शराब तस्करी का हुआ भंडाफोड़, टेंपो का एक्सिडेंट हुआ तो खुली पोल

Tue, 24 Sep 2019 08:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 Sep 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor smuggler arrest from delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

शराब तस्कर कई दिनों तक मिनी टेंपो में शराब छिपाकर हरियाणा से यूपी में तस्करी करता रहा। लेकिन सोमवार रात को वह नंद नगरी में हादसे का का शिकार हो गया। आरोपी ने अपने टेंपो से एक व्यक्ति को टक्कर मार दी और भागने लगा। 

विज्ञापन


पब्लिक ने आरोपी को पकड़ा और पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। छानबीन हुई तो पता चला कि आरोपी शराब तस्कर है। उसकी मिनी टेंपो की तलाशी ली गई तो उससे भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी ने दावा किया है कि वह सोनीपत से शराब लेकर यूपी के मोदी नगर जा रहा था। पिछले कई दिनों से यह सिलसिला चल रहा था। आरोपी के पास से 80 पेटी (3840 क्वार्टर) शराब व एक मिनी टेंपो बरामद की है।
विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि आरोपी की पहचान साहिबाबाद निवासी अजय (33) के रूप में हुई है। सोमवार देर रात को हवलदार करण और सिपाही ललित पेट्रोलिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक मिनी टेंपो सवार ने एक राहगीर को टक्कर मार दी और भागने का प्रयास करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को दबोच लिया गया। उसके टेंपो की तलाशी ली गई तो फलों के खाली गत्तों के नीचे शराब की पेटियों को छिपाया गया था। 

फौरन मामले की सूचना एसीपी आनंद कुमार मिश्रा, इंस्पेक्टर अवतार सिंह व अन्यों को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। आरोपी से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि वह हरियाणा से शराब तस्करी कर लाया था। शराब को वह मोदी नगर लेकर जा रहा था। पिछले कई दिनों से यह सिलसिला चल रहा था। हर ट्रिप के लिए उसे दस हजार रुपये मिलते थे। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed