फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Illegal gas Rifiling swing trafficking, administration silence

जोरों पर अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा, प्रशासन जानकर भी मौन

Mon, 16 Nov 2015 05:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 16 Nov 2015 05:14 PM IST
विज्ञापन
Illegal gas Rifiling swing trafficking, administration silence

कस्बे के लखपत चौक घनी आबादी के समीप कुछ दुकानदारों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर घरेलू गैस की रिफिलिंग बड़े पैमाने पर की जा रही है। जिस ढंग से अवैध गैस रिफिलिंग को अंजाम दिया जा रहा है वो किसी समय बड़े हादसे का सबब बन सकती है।

विज्ञापन


कानून के रखवाले सब कुछ जानते हुए आखें मूंदे बैठे है। प्रशासन की इस सुस्ती व अनदेखी की वजह से अवैध तौर पर रिफिलिंग करने वाले धंधेबाजों के हौंसले बुलंद है। वहीं कस्बेवासी इससे से खौफ जदा है।
विज्ञापन


कस्बे के लखपत चौक के समीप धनी आबादी है। यहां पर कुछ दुकानदार लंबे समय से खुलेआम अवैध तरीके से बड़े घरेलू गैस सिलेण्डरों से छोटे सिलेण्डरों में गैस रिफिलिंग को अंजाम दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होने वाली रिपफलिंग से आमजन की जिन्दगी बेहद खतरे में है। रिफिलिंग गैस का तरीका बेहद खतरनाक है। जिसमे 6 इंच लम्बे लोहे के एक पाइप बांसुरी के जरिए बड़े सिलेंडरो से छोटे सिलेंडरो में गैस रिफिल की जाती है।

रिफिलिंग के इस खेल में रिस्क के साथ साथ मुनाफा अधिक है। यही वजय है कि कस्बे में कुछ दुकानदार अवैध रिफिलिंग खुलेआम कर रहे है। बता दे कि चूल्हा रिपेयरिंग सेंटरो से लेकर बिजली व परचून की दुकानों तक में इस खतरनाक खेल को अंजाम दिया जा रहा है।

इनके साथ लगते कुछ दुकानदारों ने नाम ने छापने की शर्त पर बताया की गैस डालते समय निकलने वाली जहरीली बंदबू ने उनका जीना दुभर किया हुआ है। उन्होंने बताया की कई बार इस कार्य को करते समय आग भी लग चूकि है। जिसे बड़ी जददोजहद के बाद बुझाया गया है।


लेकिन आमजन की जिंदगी को खतरें में डालने वाले इन दुकानदारों को इससे कोई सरोकार नहीं। सूत्रो की माने तो 620 रुपये का सिलेंडर इन अवैध धंधेबाजो को 1000 से 1100 रुपये  में आसानी से मिल जाता है जिसकी गैस रिफिलिंग के जरिए बेचकर ये लोग 1500 सौ रुपये से अधिक रकम बना लेते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed