{"_id":"45256b5d14f4d768cd3f62fadbbae2c5","slug":"illegal-extortion-will-lead-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा बाबू वसूली की तो जाएंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा बाबू वसूली की तो जाएंगे जेल
ब्यूरो/अमर उजला, नोएडा
Updated Sun, 15 Jun 2014 09:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर कोई पुलिसकर्मी अवैध वसूली करते पकड़ा जाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
साथ ही संबंधित थानेदार भी जिम्मेदार होंगे। यह कहना है नोएडा के आईजी आलोक शर्मा का।
सेक्टर-14 स्थित कंट्रोल रूम में शनिवार को जिले के आला अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में आईजी ने बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अवैध वसूली में पकड़े गए पुलिसकर्मी पर मुकदमा दर्ज करा कर जेल भी भेजा जाएगा।
उन्होंने जिले में क्राइम कंट्रोल करने के लिए पुलिस से तेजी दिखाने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस को अपना चेहरा बदलना होगा। अब शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए जरूरी सुविधाओं का विस्तार जल्द ही किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा नोएडा में दो और ग्रेटर नोएडा में एक क्योस्क भी लगाए जाएंगे, जहां से कोई भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
बढ़ते अपराध को रोकने के लिए पुलिस को और सक्रिय होने की जरूरत है। उन्होंने अवैध खनन पर भी लगाम लगाने के लिए पुलिस को कार्रवाई करने के लिए कहा।
इसके साथ ही फरार अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने पीसीआर को घटना की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा।