{"_id":"6588c72250aa5de86d0a3163","slug":"illegal-construction-on-agricultural-land-municipal-corporation-started-bulldozer-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: कृषि भूमि पर अवैध निर्माण नगर निगम ने चलाया बुलडोजर, प्लॉटिंग को किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: कृषि भूमि पर अवैध निर्माण नगर निगम ने चलाया बुलडोजर, प्लॉटिंग को किया ध्वस्त
Mon, 25 Dec 2023 05:34 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 25 Dec 2023 05:34 AM IST
सार
सिविल लाइंस जोन में स्वरूप नगर वार्ड के अंदर चार जगहों पर कृषि भूमि पर की गई प्लाटिंग और अवैध निर्माण पर निगम ने रविवार को बुलडोजर चलाया।
विज्ञापन
अवैध निर्माण नगर निगम ने चलाया बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल लाइंस जोन में स्वरूप नगर वार्ड के अंदर चार जगहों पर कृषि भूमि पर की गई प्लाटिंग और अवैध निर्माण पर निगम ने रविवार को बुलडोजर चलाया। बिल्डर द्वारा बनाई गई चहारदीवारी, कमरे और सड़क आदि को ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई के बाद निगम ने अपील की है कि सस्ते प्लॉट और फ्लैट के लालच में बिल्डरों के झांसे में लोग न आएं। निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
निगम ने दिल्ली विकास प्राधिकरण के साथ मिलकर स्थानीय पुलिस की सहायता से स्वरूप नगर में अवैध रूप से कृषि भूमि पर की गई प्लॉटिंग को ध्वस्त किया। स्वरूप नगर वार्ड में गली नंबर आठ के पास खसरा नं 1/6, 1/15 केला गोदाम के निकट की 10,000 गज, खसरा नंबर 1/7 कृष्णा वाटिका के निकट की 6000 गज, खसरा नंबर 2/20, 2/21 की 8000 गज और गली नंबर 15 में खसरा नंबर 1246-1247 की 8500 गज कृषि भूमि पर हुई प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया।
दक्षिणी जोन में अब तक सबसे अधिक कार्रवाई
निगम ने दिसंबर में दक्षिणी जोन में 111 अवैध निर्माण ध्वस्त और सील किए। डेरा मंडी, आया नगर, भाटी, छतरपुर, महरौली, नेब सराय, ग्रीन पार्क, सफदरजंग एन्क्लेव, ग्रेटर कैलाश, मांडी में सर्वाधिक कार्रवाई की गई। इसमें कृषि भूमि पर अवैध रूप से की गई प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। अवैध निर्माण करने वाले बिल्डरों के खिलाफ केस भी दर्ज किए गए हैं।