{"_id":"5ed3782f0dda84314b04af69","slug":"iit-to-apply-new-special-covid-19-grading-systems-for-students-in-annual-exams","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी लागू कर सकता है विशेष कोविड-19 ग्रेडिंग प्रणाली, कोरोना संकट के कारण लिया जा रहा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी लागू कर सकता है विशेष कोविड-19 ग्रेडिंग प्रणाली, कोरोना संकट के कारण लिया जा रहा फैसला
Sun, 31 May 2020 02:57 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 31 May 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान(आईआईटी) वार्षिक परीक्षा में मध्य सेमेस्टर परीक्षा के ग्रेड, एसाइनमेंट और ऑनलाइन कोर्स पूरा करने के बाद असेसमेंट के आधार पर ग्रेड देंगे। इसके लिए विशेष कोविड-19 ग्रेडिंग प्रणाली शुरू करने का फैसला किया जा रहा है।
विज्ञापन
आईआईटी प्रबंधन अपनी-अपनी सीनेट में लाए गए प्रस्तावों के आधार पर ग्रेडिंग प्रणाली को अपना रहे हैं। आईआईटी गांधी नगर ने विशेष पास इमरजेंसी(पी/ई) ग्रेड ईजाद किया गया है। वहीं, खड़गपुर मध्य सेमेस्टर परीक्षा में प्राप्त ग्रेड, एसाइनमेंट और मौखिक परीक्षा के आधार पर ग्रेड देगा।
विज्ञापन
आईआईटी गांधीनगर के डीन (अकादमिक) प्रोफेसर प्रतीक मुथा के मुताबिक, 'वैश्विक महामारी कोरोना के चलते दो नए ग्रेड इजाद किए गए हैं। इन्हें पी ई का नाम दिया गया है। मार्च में कोरोना बचाव के लॉकडाउन में विंटर सेमेस्टर बीच में रुक गया था। इसलिए मई-जून में आयोजित होने वाली गर्मियों की छुट्टियों को 15 अप्रैल से सात जून तक की अवधि में किया गया।
विज्ञापन
अब आठ जून से ऑनलाइन क्लास शुरू होगी, क्योंकि छह हफते का कोर्स छूट गया था। आठ जून से 17 जुलाई तक ऑनलाइन क्लास चलेगी। इसके आधार पर कोर्स के आधार पर फैकल्टी ऑनलाइन परीक्षा, प्रोजेक्ट वर्क, असेसमेंट, एसाइनमेंट के आधार पर ग्रेड देंगे।
अभी तक ए, बी, सी या डी ग्रेड होता था। उसकी जगह पी/ ई यानी पास इमरजेंसी ग्रेड होगा। जबकि एफ ग्रेड की जगह आई/एफ ग्रेड होगा। इसका मतलब होगा कि छात्र की परफारमेंस खराब थी। ऐसे छात्रों को जब भी कोरोना हालात ठीक होने पर कैंपस खुलता है तो दोबारा ग्रेड सुधारने का मौका मिलेगा।
इसके बाद भी प्रदर्शन में सुधार न होने पर उसे तीसरी बार कोर्स पूरा करने का मौका दिया जाएगा। वहीं, एमटेक और पीएचडी छात्रों के लिए थीसिस इकाइयों के लिए ' एस ’या’ यू ’ ग्रेड होता है। हालांकि महामारी के चलते 'यू 'ग्रेड हटाया जा रहा है।
खड़गपुर मध्य सेमेस्टर परीक्षा से देगा ग्रेड
आईआईटी खड़गपुर की सीनेट बैठक में छात्रों के प्रदर्शन का मूल्यांकन मध्य सेमेस्टर परीक्षा में प्राप्त ग्रेड, एसाइनमेंट और मौखिक परीक्षा के आधार पर करने का निर्णय लिया गया है।
लॉकडाउन के कारण छात्र सेमेस्टर समाप्त होने की परीक्षा में उपस्थित होने में असमर्थ हैं। ग्रेड देने की व्यवस्था और पूरक परीक्षा के साथ इन विषयों पर निर्णय लेने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। सीनेट बैठक में चर्चा और पिछले दिनों छात्र परिषद से प्राप्त सुझावों के बाद यह निर्णय लिया गया।
खड़गपुर मध्य सेमेस्टर परीक्षा से देगा ग्रेड
आईआईटी खड़गपुर की सीनेट बैठक में छात्रों के प्रदर्शन का मूल्यांकन मध्य सेमेस्टर परीक्षा में प्राप्त ग्रेड, एसाइनमेंट और मौखिक परीक्षा के आधार पर करने का निर्णय लिया गया है।
लॉकडाउन के कारण छात्र सेमेस्टर समाप्त होने की परीक्षा में उपस्थित होने में असमर्थ हैं। ग्रेड देने की व्यवस्था और पूरक परीक्षा के साथ इन विषयों पर निर्णय लेने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। सीनेट बैठक में चर्चा और पिछले दिनों छात्र परिषद से प्राप्त सुझावों के बाद यह निर्णय लिया गया।