{"_id":"5d5a92168ebc3e896b700a48","slug":"iiit-institutes-gets-approval-to-provide-ncc-traininig-to-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल आइटी संस्थानों में मिलेगी एनसीसी की ट्रेनिंग, दो वर्षों की मशक्कत के बाद मिली मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल आइटी संस्थानों में मिलेगी एनसीसी की ट्रेनिंग, दो वर्षों की मशक्कत के बाद मिली मान्यता
Mon, 19 Aug 2019 05:42 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Mon, 19 Aug 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
एनसीसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को अब एनसीसी यूनिट से नहीं जुड़ पाने का अफसोस नहीं होगा। ट्रिपल आइटी संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए अब एनसीसी की ट्रेनिंग को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
संस्थानों में इसी शैक्षणिक सत्र से इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ ही एनसीसी की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इसके लिए अलग से एनसीसी की कक्षाएं चलेंगी। ट्रिपल आइटी संस्थानों में एनसीसी की ट्रेनिंग को लेकर पिछले दो वर्षों से कोशिश की जा रही थी, जिसे अब जा कर एनसीसी के मुख्यालय से सेना के अधिकारियों की अनुमति मिली है।
विज्ञापन
ऐसे में अब विश्वविद्यालय और कालेजों की तर्ज पर ट्रिपल आइटी संस्थानों में भी छात्र-छात्राओं को एनसीसी की ट्रेनिंग के माध्यम से जीवन को अनुशासन में रखना सिखाया जाएगा। साथ ही एक जिम्मेदार नागरिक बनाने और देश सेवा की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेनिंग करने वाले छात्र-छात्राओं को एनसीसी का सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। इसके लिए बीटेक प्रथम वर्ष से लेकर अंतिम वर्ष तक के छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं।