फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IGL pipeline explodes, scattering Raj Nagar Extension

आईजीएल पाइप लाइन फटी, राजनगर एक्सटेंशन में हड़कंप

Mon, 16 Jun 2014 12:43 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 16 Jun 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
IGL pipeline explodes, scattering Raj Nagar Extension

सीवर खुदाई कर रही जेसीबी से आईजीएल पाइपलाइन फटने से रविवार को राजनगर एक्सटेंशन में हड़कंप मच गया। पांच किलो प्रेशर वाले पाइप से गैस करीब पांच फिट ऊंची उठी।

विज्ञापन


इससे आसपास के टावर्स पर काम कर रहे मजदूर भाग खड़े हुए। रेजीडेंट्स ने रास्ता बंद कराकर और बीडी-सिगरेट पीने वालों को दूर ही रोक दिया। रेजीडेंट्स की समझदारी के चलते बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


एक्सटेंशन में सीवर डालने का काम किया जा रहा है। जीडीए के इस काम को एक ठेकेदार करवा रहा है। केडीबी ग्रांड सावन्ना सोसायटी के पास जेसीबी से खुदाई के दौरान दोपहर करीब तीन बजे पाइप लाइन कट गई। इससे तेज आवाज के साथ पांच फिट ऊंची गैस निकलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज आवाज सुनकर आसपास के अपार्टमेंट में काम कर रहे मजदूर भाग निकले। चालक और ठेकेदार भी जेसीबी छोड़कर भाग गए। रेजीडेंट ने बीडी-सिगरेट पीने वालों और वाहनों को दूर रोककर आईजीएल के कंट्रोल रूम सूचना दी। करीब एक घंटे बाद आईजीएल की टीम मौके पर पहुंची और एक्सटेंशन की गैस सप्लाई ट्रिप कराकर लाइन में दूसरा पाइप डलवाया।

आईजीएल के टेकभनीकल मैनेजर सुबोध कुमार ने बताया कि सीवर जीडीए का ठेकेदार डाल रहा था और उसने एनओसी नहीं ली थी। सूचना पट लगा होने के बावजूद पाइपलाइन पर डेढ़ फिट गहराई तक खुदाई कर लाइन को तोड़ दिया। इससे बड़ा हादसा हो सकता है। आरोपी ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।

दो लाख रुपये जमा करने होते हैं
गैस लाइन के बराबर में खुदाई करने की एनओसी के लिए दो लाख रुपये जमा कराने होते हैं। इसके चलते कई ठेकेदार एनओसी नहीं लेते हैं।

आईजीएल के अनुसार जीडीए को खुदाई की परमिशन देने से पहले एनओसी देखनी चाहिए थी, जोकि इसकी प्रमुख शर्त है। ठेकेदार ने पावर कारपोरेशन व बीएसएनएल से भी एनओसी नहीं ली थी।


500 घरों के चूल्हे ठंडे
आईजीएल के इस क्षेत्र में 500 से ज्यादा कनेक्शन है। पाइपलाइन कटने से क्षेत्र की सप्लाई ट्रिप करनी पड़ी। इससे उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिली। पाइप ठीक करने में करीब पांच घंटे का समय लगता है। पाइप के साथ ही बीएसएनएल का केबल भी काट दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed