फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IGI Airport was getting 21 girls trafficking.

प्लेन से दुबई भेजी जा रही थीं 21 नेपाली लड़कियां

Sun, 26 Jul 2015 01:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Jul 2015 01:37 PM IST
विज्ञापन
IGI Airport was getting 21 girls trafficking.

मानव तस्करी में आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने दो नेपाली एजेंट को दबोचकर 21 लड़कियों को सकुशल बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विष्णु तमांग (25) और दयाराम उर्फ ईश्वर नैपान (33) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


दोनों को एयर इंडिया के कर्मचारी मनीष गुप्ता और कपिल कुमार की निशानदेही पर पकड़ा गया है। बता दें कि बुधवार को भी इनकी निशानदेही पर पुलिस ने सात नेपाली युवतियों को भी सकुशल मुक्त कराया था।
विज्ञापन


आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त एमआई हैदर ने बताया कि बुधवार को एयरपोर्ट के ट्रांजिट एरिया में सात युवतियों को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखकर पूरे मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयर इंडिया की निशानदेही पर छापा

IGI Airport was getting 21 girls trafficking.

छानबीन के बाद पता चला कि मनीष व कपिल ने सभी युवतियों को गलत तरीके से पास इश्यू किए थे। पुलिस ने गिरफ्तार कर मनीष व कपिल से पूछताछ की तो पता चला कि कुछ नेपाली एजेंट लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर विदेश भेजकर प्रताड़ित करवा रहे हैं।

नेपाल से दुबई भेजे जाने वाली कुछ लड़कियां महिपालपुर इलाके में ठहरी हुई हैं। सूचना के बाद पुलिस ने टीम बनाकर छापा मारा। छानबीन के बाद दो नेपाली एजेंट विष्णु और दयाराम को दबोच लिया।

बाद में इनकी निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से 21 लड़कियों को बरामद किया गया। सभी को मोटी सैलरी पर नेपाल भेजने का झांसा दिया गया था। पुलिस सभी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed