फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IGI Airport: Several flights canceled due to tensions in the Middle East

IGI Airport: मध्य पूर्व में तनाव के चलते कई उड़ानें रद्द, ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमलों के बाद बिगड़े हालात

Sun, 01 Mar 2026 02:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 01 Mar 2026 02:25 AM IST
सार

सुरक्षा कारणों से भारतीय विमानन कंपनियों ने मध्य पूर्व के लिए अपनी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
IGI Airport: Several flights canceled due to tensions in the Middle East
demo - फोटो : Adobe stock

विस्तार

ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमलों और उसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई के चलते मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव का असर भारत की विमानन सेवाओं पर भी पड़ा है। सुरक्षा कारणों से भारतीय विमानन कंपनियों ने मध्य पूर्व के लिए अपनी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


एयर इंडिया ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर मिडिल ईस्ट जाने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से सस्पेंड किए जाने की जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि वह सुरक्षा स्थिति का लगातार आंकलन कर रही है और जरूरत के अनुसार अपने परिचालन में बदलाव करेगी। प्रभावित यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


शनिवार सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट से तेल अवीव (इजरायल) के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-139 को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। विमान उस समय ईरान के हवाई क्षेत्र के करीब पहुंच चुका था। इजरायली एयरस्पेस बंद होने और संभावित मिसाइल हमलों के खतरे को देखते हुए एहतियातन विमान को दिल्ली वापस बुला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजीआई एयरपोर्ट पर व्यापक असर
आईजीआई एयरपोर्ट मध्य पूर्व के लिए भारत का सबसे बड़ा हब है। सामान्य दिनों में दिल्ली से दुबई, दोहा, अबू धाबी, मस्कट, रियाद, जेद्दा और तेल अवीव के लिए रोजाना बड़ी संख्या में उड़ानें संचालित होती हैं। दुबई के लिए प्रतिदिन लगभग 12 से 15 उड़ानें, दोहा के लिए 5 से 7, अबू धाबी के लिए 4 से 6 और सऊदी अरब के शहरों के लिए 5 से 8 उड़ानें संचालित होती हैं। तेल अवीव के लिए सप्ताह में चार से पांच दिन उड़ान सेवा उपलब्ध रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed