फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IGI Airport equipped with UTAM system based on AI technology

IGI: AI तकनीक वाले UTAM सिस्टम से लैस हुआ एयरपोर्ट, विमानों की लेटलतीफी पर लगेगा ब्रेक; कैसे होगा मददगार साबित

Tue, 04 Mar 2025 04:59 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेवटर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेवटर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 04 Mar 2025 04:59 AM IST
सार

यूटीएएम के माध्यम से एयरपोर्ट के विभिन्न सोर्स से रियल-टाइम डाटा इकट्ठा कर विमानों के मूवमेंट, ग्राउंड सर्विस इक्विपमेंट (जीएसई) और एयरसाइड व्हीकल की गतिविधियों को मॉनिटर किया जाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करने वाला यह स्मार्ट सिस्टम काम करेगा।

विज्ञापन
IGI Airport equipped with UTAM system based on AI technology
दिल्ली एयरपोर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

यूनिफाइड टोटल एयरसाइंड मैनेजमेंट (यूटीएएम) सिस्टम से अब दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों को मॉनिटर किया जाएगा। विमानों के बेहतर संचालन में यह सिस्टम मददगार साबित होगा। इससे विमानों की लेटलतीफी को कम किया जाएगा। एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने इसे एयर साइड ऑपरेशन को सुरक्षित और बेहतर बनाने के इरादे से एयरपोर्ट को इस सिस्टम से लैस किया है।

विज्ञापन


यूटीएएम के माध्यम से एयरपोर्ट के विभिन्न सोर्स से रियल-टाइम डाटा इकट्ठा कर विमानों के मूवमेंट, ग्राउंड सर्विस इक्विपमेंट (जीएसई) और एयरसाइड व्हीकल की गतिविधियों को मॉनिटर किया जाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करने वाला यह स्मार्ट सिस्टम काम करेगा।
विज्ञापन


साथ ही किसी तरह की कोई समस्या होने पर पहले ही अलर्ट भेज देगा। एआई के साथ ही मशीन लर्निंग (एमएल), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) और रडार सिस्टम जैसे अत्याधुनिक तकनीकों से इस सिस्टम को जोड़ा गया है। इससे विमानों का संचालन बेहतर और सुरक्षित हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे मददगार साबित होगा एआई सिस्टम

ऑपरेशनल एफिशिएंसी
जियोफेंस एरिया में ग्राउंड सर्विस इक्विपमेंट के इन-आउट टाइम को ट्रैक करके ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों को मॉनिटर करेगा। इसमें लेटलतीफी होने पर संबंधित एजेंसी को अलर्ट जारी करेगा।


माइल व्यू
यह सिस्टम विमानों के मूवमेंट को आसमान में भी ट्रैक करता रहेगा। यह ट्रैकिंग तीन चरण में की जाएगी। एयरक्राफ्ट जैसे ही 70, 40 और 10 मील की दूरी को पार करेंगे, इसका अलर्ट संबंधित एजेंसियों के पास चला जाएगा।

फ्लाइट होवरिंग मॉनिटरिंग
यह सिस्टम एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के साथ मिलकर काम करेगा। विमानों के होवरिंग के कारणों का पता लगाया जा सके। फ्लाइट होवरिंग ऐसी तकनीक है जिसमें विमान एक ही जगह पर उड़ता रहता है।

ऑन ब्लॉक/ऑफ ब्लॉक टाइम रिकॉर्ड रखेगा
पार्किंग स्टैंड जहां विजुअल डॉकिंग सिस्टम नहीं है, उसमें विमानों के ऑन-ऑफ ब्लॉक को ऑटोमेटिक रिकॉर्ड करेगा, जिससे रिपोर्टिंग और बिलिंग में मदद मिल सके।

पार्किंग स्टैंड उपयोग
यह पता करने में सक्षम होगा कि कहा पार्किंग स्टैंड खाली है और कहां पर विमान खड़ा है। जिससे लैंडिंग से पहले प्लेन को पार्किंग के लिए जगह निर्धारित की जा सके।

बैगेज इफिशिएंसी मैनेजमेंट
यात्रियों तक सही समय पर बैगेज पहुंच सके, इसके लिए इस सिस्टम के जरिए बैगेज ट्रॉली की मूवमेंट को भी ट्रैक किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बैगेज ट्रॉली को सही जगह पर भेजा जाएगा।

टैक्सी एंड रनवे मैनेजमेंट
इस सिस्टम की मदद से रनवे ऑक्युपेंसी, टैक्सी में लगने वाला टाइम, टैक्सी-वे एलोकेशन को भी ट्रैक किया जाएगा। जिससे एयरपोर्ट ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर की कार्य क्षमता को बेहतर किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed