फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IGDTUW students shine in Formula India, win honors by building racing cars

Delhi NCR News: फॉर्मूला भारत में आईजीडीटीयूडब्ल्यू की छात्राओं का दम, रेसिंग कार बनाकर जीता सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
- कॉस्ट एंड मैन्युफैक्चरिंग में दूसरा स्थान, बिजनेस प्लान में फाइनलिस्ट बनीं; मोटर स्पोर्ट्स में महिलाओं की मजबूत पहचान
विज्ञापन


रश्मि शर्मा

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी महिला विश्वविद्यालय (आईजीडीटीयूडब्ल्यू) की छात्राओं ने फॉर्मूला भारत 2026 में शानदार प्रदर्शन कर अपनी तकनीकी क्षमता और प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बीटेक मैकेनिकल ऑटोमेशन इंजीनियरिंग की 25 छात्राओं की टीम ने न केवल फॉर्मूला स्टाइल रेसिंग कार डिजाइन की, बल्कि उसका निर्माण और सफल परीक्षण भी किया। कोयंबटूर (तमिलनाडु) में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में टीम ने कॉस्ट एंड मैन्युफैक्चरिंग श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि बिजनेस प्लान प्रेजेंटेशन में फाइनलिस्ट बनकर अपनी रणनीतिक समझ का भी परिचय दिया। खास बात यह रही कि कार को चलाने वाली ड्राइवर भी छात्रा ही रही, जिसने मोटर स्पोर्ट्स में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को नई पहचान दी।
टीम की कैप्टन जीविशा शुक्ला ने बताया कि इस प्रतियोगिता ने उन्हें तकनीकी कौशल के साथ-साथ टीमवर्क, निर्णय लेने और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की वास्तविक समझ दी। फैकल्टी एडवाइजर डॉ. विवेक चावला के मार्गदर्शन और इंडस्ट्री पार्टनर्स के सहयोग से टीम ने यह उपलब्धि हासिल की। कुलपति प्रो. रंजना झा ने छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय की उत्कृष्टता, नवाचार और नेतृत्व विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। टीम अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार है।
विज्ञापन

क्या है फॉर्मूला भारत -

फॉर्मूला भारत देश की प्रमुख छात्र मोटर स्पोर्ट प्रतियोगिताओं में से एक है, जहां प्रतिभागियों को तकनीकी दक्षता के साथ-साथ बजट प्रबंधन, डिजाइन, निर्माण और प्रेजेंटेशन स्किल्स के आधार पर परखा जाता है। इस प्रतियोगिता में इंजीनियरिंग संस्थानों की टीमें खुद की डिजाइन और बनाई हुई रेस कार के साथ हिस्सा लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed