{"_id":"35b05a928bf20b215be8309055294e8f","slug":"igdtuf-phd-exam-on-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी की आरएटी परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचडी की आरएटी परीक्षा आज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 15 Jun 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वूमेन में इस सत्र में शुरू होने जा रहे पीएचडी प्रोग्राम की आरएटी परीक्षा 15 जून को आयोजित होगी।
विज्ञापन
प्रबंधन के मुताबिक, आरएटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। छात्र वहां से डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके अलावा छात्रों को इंटरव्यू के समय भी अपने साथ एडमिट कार्ड की कॉपी लेकर आना अनिवार्य होगा।
आईपीयू की काउंसलिंग में होगी आईजीडीटीयूडब्ल्यू की सीट अलॉटमेंट
इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वूमन (आईजीडीटीयूडब्ल्यू )में सत्र 2014-15 के तहत एमसीए प्रोग्राम में दाखिला लेने वाली छात्राओं को सीट अलॉटमेंट के लिए आईपी यूनिवर्सिटी की ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेना होगा। कुलपति प्रो. नूपुर प्रकाश के मुताबिक, एमसीए में दाखिला लेने वाली छात्राएं ऑनलाइन काउंसलिंग की एक हजार रुपये दाखिला फीस आठ जून तक भर सकती हैं। छात्राओं को नेटबैंकिंग, डेबिट व इंडियन बैंक में जाकर सीधे चालान राशि भरनी होगी। छात्राएं आईजीडीटीयूडब्ल्यू की वेबसाइट की बजाय आईपीयू की साइट पर अन्य जानकारियां देख सकती हैं।
विज्ञापन