फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IFFCO Chowk Metro from Dwarka expansion proposals, the government approved

द्वारका से इफको चौक तक मेट्रो के विस्तार का प्रस्ताव तैयार, सरकार ने दी मंजूरी

Tue, 21 Jun 2016 12:02 AM IST
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 21 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
IFFCO Chowk Metro from Dwarka expansion proposals, the government approved
गुड़गांव मेट्रो विस्तार - फोटो : अमर उजाला

द्वारका सेक्टर-21 से इफको चौक तक चलने वाली प्रस्तावित मेट्रो को हरियाणा सरकार ने मंजूरी दे दी है। साइबर सिटी में मेट्रो के विस्तार को लेकर हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचएमआरटीसी) ने खाका तैयार किया है। मेट्रो के विस्तार के लिए तीन प्रस्ताव तैयार किया है।

विज्ञापन


जिसे लेकर विभाग अब अंतिम मोहर लगाने में जुट गया है। इस बात की पुष्टि खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की है। मुख्यमंत्री रविवार रात एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे।
विज्ञापन


द्वारका से इफको चौक मेट्रो तक के विस्तार को लेकर तीन बार डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार हो चुका है, लेकिन हर बार किसी न किसी कारण डीपीआर पर हरियाणा सरकार ने आपत्ति लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी वजह से तीन वर्ष मेट्रो का प्रोजेक्ट पीछे हो गया है। ऐसे में अब हरियाणा सरकार की मंजूरी के बाद इस प्रोजेक्ट को रफ्तार मिलने की उम्मीद है। अब इन्हीं तीनों डीपीआर में से किसी एक को फाइनल करने को लेकर अलग-अलग विभाग मंथन कर रही है।

जिसमें इसके रूट तय होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तय है कि दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) द्वारा इस परियोजना को पूरा किया जाएगा।
बता दें कि प्रस्तावित रूट में कई क्षेत्रों को कवर करने की कोशिश की गई है।

सीएम का शहर में मेट्रो का जाल बिछाने पर भी है जोर

IFFCO Chowk Metro from Dwarka expansion proposals, the government approved
गुड़गांव मेट्रो विस्तार - फोटो : अमर उजाला
जिनमें द्वारका सेक्टर-21, पालम विहार, कापसहेड़ा, उद्योग विहार होते हुए इफको चौक पहुंचाना है। हालांकि इससे पहले कापसहेड़ा व अन्य दो रूट को लेकर तैयार प्रस्ताव को खारिज कर दिया था, इसमें मुख्य रूप से वित्तीय कारण बताया गया था।

सूत्रों की मानें तो सरकर साइबर सिटी की सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्र पालम विहार से मेट्रो लाइन लाना चाहती है। कापसहेड़ा होते हुए मेट्रो प्रोजेक्ट लाने पर करीब 2000 करोड़ का बजट तैयार किया गया है। इस बजट में और इजाफा होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री इस प्रोजेक्ट के जरिये दिल्ली-गुडग़ांव एक्सप्रेस-वे और महरौली-गुडग़ांव रोड पर पडने वाली ट्रैफिक का दबाव कम करना चाहता है। इसकी वजह से मेट्रो के रूटों पर विचा किया जा रहा है। बता दें कि कापसहेड़ा से हजारों की संख्या में लोग काम करने के लिए गुडग़ांव आते हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल साइबर सिटी में मेट्रो का जाल बिछाना चाहते हैं, ताकि इससे प्रदूषण के साथ बढ़ती ट्रैफिक का दबाव कम हो। इसके लिए डीएमआरसी और प्राइवेट मेट्रो दोनों विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, हालांकि अभी तक इस योजना के बारे में वो कुछ भी कहने से बच रहे हैं। वहीं, गुडग़ांव शहरी क्षेत्र से विधायक उमेश अग्रवाल पुराने गुडग़ांव में मेट्रो पर जोर दे रहे हैं। इसे लेकर कई बार मुख्यमंत्री से गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed