फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   If you dont have a voter card so Do keep these documents with you in delhi elections

दिल्ली चुनाव : मतदान करना चाहते हैं और नहीं है वोटर कार्ड तो ये दस्तावेज जरूर रखें साथ

Fri, 07 Feb 2020 09:07 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Fri, 07 Feb 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
If you dont have a voter card so Do keep these documents with you in delhi elections
मतदान - फोटो : social media
अगर आप वोट देने के लिए मतदान केंद्र जा रहे हैं और आपके पास वोटर कार्ड नहीं है तो चिंता की कोई बात नहीं। पासपोर्ट, लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, राज्य या केंद्र सरकार का अन्य कोई पहचान कार्ड, फोटोयुक्त पासबुक आदि हो तो भी आप वोट डाल सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपका नाम मतदाता सूची में होना अति आवश्यक है। 
विज्ञापन

मोबाइल फोन आपको पोलिंग स्टेशन तक पहुंचाने व सूची में नाम की जांच कराने में मदद करेगा। हालांकि फोन के साथ पोलिंग स्टेशन में प्रवेश नहीं मिलेगा। बेहतर होगा कि फोन को घर ही छोड़कर जाएं। आयोग के मोबाइल नंबर 7738299899 पर ईपीआईसी टाइप करके उसके एपिक नंबर लिखकर भेज दें। उसके बाद आपको पोलिंग स्टेशन, पोलिंग बूथ समेत सभी जानकारी एसएमएस के जरिये फोन पर प्राप्त होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर मोबाइल पर गूगल मैप है तो वहां से भी लोकेशन पता लगाई जा सकती है। अगर आपके घर में बुजुर्ग वोटर हैं जो चल फिर नहीं सकते हैं, इनके लिए पोलिंग बूथ तक लाने जाने की व्यवस्था है। बूथ के बाहर आपको वालंटियर्स मिलेंगे जो व्हीलचेयर की मदद से उन्हें अपने साथ अंदर ले जाएंगे। हर पोलिंग स्टेशन पर हेल्पडेस्क है जहां से आपको सभी मदद मिलेगी। सुबह 8 से शाम 6 बजे तक आप वोट डाल सकते हैं। 
विज्ञापन

शाम 6 बजे तक आपको केंद्र पर पहुंचना आवश्यक होगा। अगर आपको ईवीएम में कुछ गड़बड़ी नजर आती है तो 1800111400 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस पर आप केवल अव्यवस्थाओं की शिकायत कर सकेंगे। अगर किसी ने आपका वोट डाल दिया है तो बूथ पर चैंलेज वोट की व्यवस्था होती है। प्रिसाइंडिग ऑफिसर के सामने मतदाता को अपनी पहचान साबित करते हुए ये पुष्टि करानी होगी कि उन्होंने वोट नहीं डाला है। पहचान के बाद फॉर्म भरवाकर आपका वोट लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed