फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›    If tobacco sold near educational institutions officers will be punished

डीएम का फरमानः शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बिकी तो नपेंगे अफसर

Sat, 23 Nov 2019 07:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 Nov 2019 07:11 AM IST
विज्ञापन
 If tobacco sold near educational institutions officers will be punished
demo pic - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने स्कूली बच्चों को नशे की लत से बचाने के लिए संबंधित विभागों को जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षण संस्थानों के पास किसी भी सूरत में तंबाकू उत्पाद नहीं बिकने चाहिए। यदि ऐसा पाया गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


शुक्रवार को सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि जनपद में तंबाकू नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षण संस्थाओं में पढ़ने वाले बच्चे देश का भविष्य हैं, उन्हें नशे की लत से बचाना बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन


उन्होंने झुग्गियों में जागरूकता अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूलों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाई जाए। सिटी मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस से कहा कि उनके द्वारा हुक्का बार एवं ई-सिगरेट के संदर्भ में निरंतर रूप से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों के साथ ही सरकारी कार्यालय और उद्योगों को भी तंबाकू निषेध क्षेत्र बनाने के लिए विभागीय अधिकारी काम करें। सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार मिश्र को नोडल अधिकारी मनोनीत करते हुए इस अभियान को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed