फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   If the auto drivers went on indecency of women staff.

महिलाओं से की अभद्रता पर दो ऑटो हुए सीज

Thu, 24 Sep 2015 09:36 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
अमर उजाला, वैशाली Updated Thu, 24 Sep 2015 09:36 AM IST
विज्ञापन
If the auto drivers went on indecency of women staff.

मेट्रो स्टेशन के बाहर ऑटो में बैठाने के लिए महिलाओं से अभद्रता करने की शिकायतों पर बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई की। वैशाली मेट्रो स्टेशन के मेन गेट पर पुलिस के पहुंचते ही हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


महिला सवारियों को अपनी ऑटो की ओर खींचने पर दो ऑटो चालकों के ऑटो सीज कर दिए गए। ऑटो में तेज आवाज में म्यूजिक चलाने वाले ऑटो चालकों पर भी कार्रवाई की गई। साथ ही वैशाली मेट्रो स्टेशन के आसपास अतिक्रमण व अवैध ऑटो पार्किंग को हटाया गया।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर एसपी सिटी अजय पाल शर्मा और सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। कई दिनों से मेट्रो स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों की मनमानी और महिलाओं के साथ अभद्रता की शिकायतें मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को ऑटो में बैठाने के लिए मेट्रो गेट पर चालक उन्हें खींचने लगते हैं और उनका सामान लेकर ऑटो की ओर चल देते हैं। मना करने के बावजूद महिलाओं का पीछा करते हैं।

पुलिस ने दो ऑटो चालकों को ऐसा करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। उनके ऑटो सीज किए गए। तेज आवाज में म्यूजिक चला रहे तीन ऑटो चालकों के म्यूजिक सिस्टम जब्त कर लिए गए।


इस कार्रवाई से कई ऑटो चालक भाग खड़े हुए। एसपी सिटी ने चौकी प्रभारी से रोज मेट्रो स्टेशन के बाहर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। रेहड़ी-पटरी और खोखे वालों के कारण लगने वाले जाम की वजह से अतिक्रमण भी हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed