फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   If Ryan International School did not have these 5 mistake then Pradyuman could have survived

रायन स्कूल में न होती ये 5 खामियां तो बच सकती थी प्रद्युमन की जान

Thu, 14 Sep 2017 03:48 PM IST
शाहनवाज आलम, गुरुग्राम 
शाहनवाज आलम, गुरुग्राम  Updated Thu, 14 Sep 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
If Ryan International School did not have these 5 mistake then Pradyuman could have survived
रायन मर्डर केस - फोटो : ANI

रायन इंटरनेशनल स्कूल के सात वर्षीय प्रद्युमन की जान को बचाया जा सकता था, अगर स्कूल में ये 5 इंतजाम होते। जानिए, एक नजर इन पर....

विज्ञापन


खामी-1: कॉमन टॉयलेट की व्यवस्था
-स्कूल के भूतल पर बच्चों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए एक ही कॉमन टॉयलेट की व्यवस्था थी। जबकि नियमानुसार बच्चों के लिए अलग टॉयलेट की व्यवस्था होनी चाहिए। शिक्षकों के लिए अलग और कर्मचारियों के लिए अलग। जबकि कंडक्टर व ड्राइवर के लिए स्कूल परिसर के अंदर कहीं कोई व्यवस्था नहीं थी। वह खुले में जाए या बच्चों वाला टॉयलेट इस्तेमाल करें। यदि सभी के लिए अलग-अलग टॉयलेट होता तो प्रद्युमन की हत्या नहीं होती।
विज्ञापन


पढ़ें- CCTV फुटेज में सामने आया प्रद्युम्न के कत्ल का असली सीन, आखिर क्या हुआ?
विज्ञापन
विज्ञापन


खामी-2: स्कूल में नहीं चारदीवारी
-कहने को इंटरनेशनल स्कूल, लेकिन स्कूल के मुख्य गेट से करीब 200 मीटर आगे स्कूल का खुद चारदीवारी नहीं है। ऐसे में वहां से कोई भी आ-जा सकता है। स्कूल की सुरक्षा में यह बहुत बड़ी खामी है। इसे लेकर स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई इंतजाम नहीं किया गया। ऐसे में कोई आकर किसी घटना को अंजाम दे-दे तो कोई बड़ी बात नहीं है।

रायन स्कूल में न होती ये 5 खामियां तो बच सकती थी प्रद्युमन की जान

If Ryan International School did not have these 5 mistake then Pradyuman could have survived
ryan school - फोटो : अमर उजाला

खामी-3: किसी का नहीं हुआ पुलिस वेरीफिकेशन
-नौकरी पर रखने से पहले स्कूल द्वारा किसी का भी पुलिस वेरीफिकेशन नहीं हुआ है। उपायुक्त द्वारा गठित की गई जांच कमेटी में भी यह बात सामने आया है। किसी भी गार्ड, सुरक्षाकमी, कंडक्टर या ड्राइवर का कोई पुलिस वेरीफिकेशन नहीं है। स्कूल के पास भी कंडक्टर व ड्राइवर का पूरा रिकॉर्ड नहीं है।

खामी-4: सीसीटीवी का वाइड एंगल नहीं
-सुरक्षा के नाम पर स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन सीसीटीवी का एंगल और जगह सही नहीं है। तीन सदस्यीय कमेस्त्रटी ने भी पाया है कि सीसीटीवी को लेकर महज औपचारिकता निभाई गई है। सभी प्रवेश और निकासी पर सीसीटीवी कैमरा वाइड एंगल पर नहीं है। ऐसे में सीसीटीवी कैमरों से बचकर निकलना आसान है।

खामी-5: स्पोर्ट स्टाफ को लेकर कोई नियम नहीं
-स्कूल के मुख्य द्वार से अंदर स्कूल कक्षा के पास कौन आएगा और कौन नहीं आएगा? इसे लेकर भी स्कूल के पास इंतजाम नहीं थे। कोई भी गार्ड, कंडक्टर या माली कहीं से भी प्रवेश कर सकता था। कोई भी नियम नहीं बने हुए थे। यह स्पोर्टिंग स्टाफ अपने साथ क्या लेकर आ रहा है ? इसे जांचने का भी इंतजाम नहीं था।

विनय प्रताप, उपायुक्त: स्कूल की सुरक्षा में कई खामियां पाई गई है। इसकी रिपोर्ट में जानकारी दी गई है। सुरक्षा की खामियों के लिए स्कूल प्रशासन सीधे तौर पर जिम्मेवार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed