{"_id":"65dc66f5c84d2d4f7d33f1cdaa6cf4d0","slug":"if-people-would-just-abuse-of-the-job-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस यात्रियों से की बदसलूकी तो जाएगी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस यात्रियों से की बदसलूकी तो जाएगी नौकरी
अमर उजाला, कौशांबी
Updated Sun, 28 Dec 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
करीब 10 दिन पहले चालक-परिचालकों के बीच हुई मारपीट की घटना पर रोडवेज सख्त हो गया है। परिवहन निगम ने आदेश दिए हैं कि रोडवेज कर्मचारियों को अपने साथियों या यात्रियों के साथ बदसलूकी करने पर नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।
विज्ञापन
कौशांबी डिपो में रोडवेज कर्मियों के बीच मारपीट के मामले में दो परिचालकों की संविदा समाप्त करने के साथ दो चालकों को अधिकारियों ने निलंबित कर दिया है।
आरएम पीके बोस ने बताया कि पहले भी शिकायतें मिली हैं। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर कर्मचारियों की नौकरी भी जा सकती है।
झगड़ा हो तो विडियो व्हॉट्सएप पर भेजे
रोडवेज कर्मचारी कहीं झगड़ा करते नजर आएं तो रिकार्ड कर वीडियो व्हाट्स एप पर भेजा जा सकता है। इसके लिए रोडवेज ने व्हॉट्स एप नंबर 9868394965 जारी किया है।
विज्ञापन