फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   If mother scolded the woman's suicide.

सास ने डांटा तो महिला ने की आत्महत्या

Sun, 23 Nov 2014 02:15 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 23 Nov 2014 02:15 AM IST
विज्ञापन
If mother scolded the woman's suicide.

हरसांव पुलिस लाइंस के पास प्रताप नगर कालोनी में पल्लवी (26) ने फंदा लगाकर जान दे दी। ससुरालियों का दावा है कि शुक्रवार शाम पल्लवी बेटे हृदयांश (3) को पीट रही थी। सास लता ने पोते को पीटता देख पल्लवी को डांटा।

विज्ञापन


दोनों में कहासुनी हुई। इससे खफा होकर उसने सुसाइड कर लिया। शनिवार सुबह उसका शव कमरे में छत के पंखे पर लटका मिला। गेट न खुलने पर दरवाजा तोड़कर शव उतारा गया। कविनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


प्रताप नगर कालोनी निवासी अनिल सिसौदिया ट्रांसपोर्टर हैं। उनके बेटे राहुल की शादी लखीमपुर खीरी निवासी रिटायर्ड फौजी एमपी सिंह की बेटी पल्लवी से 24 जनवरी 2011 को हुई थी। इनके तीन साल का बेटा है हृदयांश।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका हाल ही में प्ले स्कूल में एडमिशन कराया है। 11 नवंबर को उसका बर्थडे मनाया था। सास और पति ने बताया कि शुक्रवार शाम वह बेटे की किसी हरकत पर उसे पीट रही थी। सास लता ने इसका विरोध किया तो दोनों में कहासुनी हो गई।

पल्लवी कमरे में गई और अंदर से बंद कर लिया। शाम करीब सात बजे अनिल कुमार और राहुल आए। उन्होंने गेट खुलवाने की कोशिश की, मगर पल्लवी ने गेट खोलने इनकार कर दिया।

राहुल ने ससुर एमपी सिंह और साले को इसकी सूचना दी। पिता और भाई से पल्लवी ने बात करने से इनकार कर दिया। शनिवार सुबह भी जब पल्लवी ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो पल्लवी का शव पंखे पर लटका था। उसने साड़ी का फंदा बनाया हुआ था। एसएचओ ने बताया कि सुसाइड नोट नहीं मिला है। न ही कोई रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पत्नी से झगड़ा होने पर खुद लगा ली आग
दिल्ली के भजनपुरा इलाके के गामड़ी गांव में घरेलू कलह की वजह से युवक ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। युवक के दोस्त ने आग बुझाकर उसे उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल पहुंचाया। देर रात युवक की अस्पताल में मौत हो गई।

शनिवार को पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार शकील (38) सपरिवार गामड़ी गांव में रहता था। परिवार में उसकी पत्नी मेहजवीं और दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि अक्सर शकील और उसकी पत्नी के बीच किसी न किसी बात पर झगड़ा होता था। शुक्रवार शाम झगड़े के बाद शकील ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।


मौके पर मौजूद शकील के दोस्त हसन ने आग बुझायी और उसे उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हसन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। वहीं देर रात उपचार के दौरान शकील की मौत हो गई। पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर शकील की पत्नी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed