फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Identification parade of policemen was conducted in Vasant Kunj police station and bribe-taking constable Prah

थाने में पुलिस वालों की शिनाख्त परेड: रिश्वत लेने वाला सिपाही गिरफ्तार, जिस युवक को पकड़ा उसी ने कर दी शिकायत

Thu, 17 Oct 2024 11:06 PM IST
अनुज कुमार पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 17 Oct 2024 11:06 PM IST
सार

दिल्ली पुलिक के सिपाही ने 35000 रुपये लेकर अवैध रूप से शराब ले जा रहे युवक को छोड़ दिया था। जिसके बाद उसने पुलिस वालों की ही शिकायत कर दी। युवक ने पीसीआर कॉल कर दिल्ली पुलिस को जानकारी दी थी। सिपाही के दो साथी आम नागरिक फरार हुए।

विज्ञापन
Identification parade of policemen was conducted in Vasant Kunj police station and bribe-taking constable Prah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण पश्चिम जिले के वसंत कुंज (साउथ) थाने में बुधवार को एक अजीबोगरीब घटना हुई।  वसंत कुंज (साउथ )थाने में पुलिस वालों की शिनाख्त परेड कराई गई और पीड़ित ने 35000 रुपये की रिश्वत लेने वाले सिपाही प्रहलाद को पहचान लिया। वसंत कुंज (साउथ )थाना पुलिस ने सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है दिल्ली पुलिस मुख्यालय इस मामले पर सीधी नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस सूत्रों के अनुसार वसंत कुंज (साउथ ) थाने में तैनात सिपाही प्रहलाद को बुधवार को सूचना मिली थी कि रात 7:00 से 8:00 बजे के बीच एक युवक मनोज शर्मा गुरुग्राम से अवैध रूप से शराब ला रहा है और दिल्ली ले जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही प्रह्लाद ने दो आम नागरिकों के साथ इस युवक को महिपालपुर फ्लाईओवर पर पकड़ लिया और उसे 35000 रुपये लेकर छोड़ दिया ।इसके बाद युवक ने 100 नंबर पर पीसीआर कॉल कर दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी दी। कॉल करने के बाद युवक अपने घर चला गया।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद बृहस्पतिवार  युवक को वसंत कुंज( साउथ)  थाने बुलाया गया। युवक ने बताया कि वह बॉस के कहने पर गुरुग्राम से शराब की एक पेटी दिल्ली ला रहा था । उसके बॉस को दिवाली के मौके पर शराब गिफ्ट में देनी थी ।इसके बाद मोबाइल में महिपालपुर बीट में तैनात सभी पुलिस वालों की फोटो युवक को दिखाई गई । युवक ने रिश्वत लेने वाले आरोपी सिपाही प्रहलाद को पहचान लिया ।इसके बाद सिपाही को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि देर रात सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा था।  पुलिस ने सिपाही के दो साथी आम नागरिकों  के घरों पर  दबिश दी , मगर वह अपने घरों से फरार मिले। 

दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस शराब लाने वाले युवक के खिलाफ भी एक्साइज एक्ट का मामला दर्ज कर रही है। वह अवैध रूप से ज्यादा मात्रा में गुरुग्राम से दिल्ली शराब ला रहा था ।दक्षिण पश्चिम जिले के पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बचते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed