ICSE 12वीं में गुरुग्राम की कीर्तन बनीं ऑल इंडिया सेकंड टॉपर, जानें कितने मिले मार्क्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईएससी) के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए। बारहवीं में 96.47 छात्र-छात्राओं ने जबकि दसवीं में 98.53 विद्यार्थियों ने परीक्षा में कामयाबी हासिल की। इस बार एनसीआर में कई विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
आईएससी में स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल, गुरुग्राम की कीर्तन श्रीकांत 99. 25 फीसदी अंकों के साथ देशभर में दूसरे स्थान पर रही हैं और एनसीआर में टॉप किया है। जबकि सेंट मेरी एकेडमी मेरठ के यशवर्धन तोमर और स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल, गुरुग्राम के शिवांग सिंह 98.75 फीसदी अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। श्रीराम स्कूल गुरुग्राम की अदिति पसरिचा 98.25 अंकों के साथ एनसीआर की थर्ड टॉपर बनीं।
आईसीएसई में सेंट मैरी एकेडमी, मेरठ के शाश्वत सक्सेना 98.60 फीसदी के साथ एनसीआर में पहले स्थान पर रहे जबकि इसी स्कूल के पार्थ गिल 98.40 फीसदी अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। सेंट मैरी एकेडमी, मेरठ के आर्यन बंसल, क्राइस्ट राजा कांवेंट जींद की अर्वाची सिंधु और सेंट मैरी एकेडमी, मेरठ के अर्णव उपाध्याय और इसी स्कूल के सक्षम रस्तोगी 98.20 फीसदी अंक हासिल कर एनसीआर में थर्ड टॉपर रहे।
इस बार देश व विदेश में दसवीं में कुल 175299 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। दसवीं में 96770 छात्रों में से 94957 छात्र पास हुए जबकि 1813 छात्र विफल रहे। वहीं, 78529 छात्राओं में से 77765 पास हुई जबकि 764 छात्राएं विफल रहीं। बारहवीं की परीक्षा में कुल 73633 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। 39703 छात्रों में 37872 छात्र पास हुए जबकि 1831 छात्र विफल रहे। वहीं, 33930 छात्राओं में 33161 पास और 769 विफल रहीं।
आईसीएसई में मुस्कान और आश्विन ऑल इंडिया टॉपर
आईएससी (12वीं) में हेरिटेज स्कूल कोलकाता की अनन्या मैती ने 99.50 फीसदी अंक हासिल कर ऑल इंडिया टॉपर बनीं। जबकि दूसरे स्थान पर चार विद्यार्थी रहे। लखनऊ की आयुषी, कोलकाता के देवेश, मुंबई की रिशिका और गुरुग्राम की कीर्तन श्रीकांत 99.25 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। पांच विद्यार्थी तीसरे स्थान पर रहे।
आईसीएसई (10वीं) में पुणे की मुस्कान अब्दुल्ला पठान और बंगलूरू के आश्विन राव 99.40 फीसदी के साथ ऑल इंडिया टॉपर रहे। वहीं मुंबई के फरजान और उत्तरी 24 परगना की देबाश्री ने 99.20 फीसदी अंक पाकर दूसरे नंबर पर रहे। जबकि तिरुवनंतपुरम की मीनाक्षी और पुणे के राघव 99 फीसदी के साथ थर्ड टॉपर रहीं।
शिक्षा मंत्री ने सरकारी स्कूल के टॉपर्स से की मुलाकात
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले सरकारी स्कूल के छात्रों से दिल्ली सचिवालय में मुलाकात की। टॉपर्स ने सरकारी स्कूल में शिक्षा और टॉप करने के लिए की गई तैयारी पर भी बातचीत की। सिसोदिया ने छात्र-छात्राओं को उनके अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों से उनके घर के हालात, सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के अवसर और सुधार की जरूरत पर भी बात की।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार के स्कूली छात्रों ने इस साल 88.27 फीसदी पास प्रतिशत दिया है जो निजी स्कूलों के देशभर के परिणाम के मुकाबले 9 फीसदी और दिल्ली परिक्षेत्र के निजी स्कूलों के परिणाम के मुकाबले 4 फीसदी अधिक है।
चार छात्रों ने अस्पताल से दी परीक्षा, 90 फीसदी से अधिक नंबर आए
आईएससी दसवीं की परीक्षा में डिस्लेक्सिया पीड़ित 915 छात्र बैठे थे। जिसमें से 83 छात्रों के 90 फीसदी से अधिक अंक आए हैं। वहीं 34 दृष्टिहीन छात्रों ने परीक्षा दी। जिसमें 8 छात्रों के 90 प्रतिशत से अधिक अंक आए हैं। वहीं, चार छात्रों ने अस्पताल से परीक्षा दी। जिसमें से एक छात्र के 90 प्रतिशत से अधिक अंक आए हैं। वहीं, आईसीएससी 12 वीं की परीक्षा में डिस्लेक्सिया के 168 छात्र बैठे। जिसमें नौ छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इसके अलावा 14 दृष्टिहीन छात्र परीक्षा में बैठे, जिसमें से दो के 90 प्रतिशत से अधिक अंक आए हैं।