फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ICAI Result CA Final and Inter results released Madhur Jain of Jaipur topped

ICAI Result: सीए फाइनल और इंटर का रिजल्ट जारी, जयपुर के मधुर जैन ने किया टॉप; ऐसे देखें अपना परिणाम

Tue, 09 Jan 2024 09:10 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 09 Jan 2024 09:10 PM IST
सार

सीए फाइनल में के दो ग्रुप में से पहले के परीक्षा देने वाले 65,294 उम्मीदवारों में से केवल 6,176 ही पास हुए हैं। इनका पास प्रतिशत 9.46 फीसदी है। वहीं, ग्रुप दो की अंतिम सीए परीक्षा 62,679 उम्मीदवार ने दी थी।

विज्ञापन
ICAI Result CA Final and Inter results released Madhur Jain of Jaipur topped
टॉपर मधुर जैन, दूसरे नंबर पर रही संस्कृति अतुल परोलिया और तीसरे स्थान पर रहे ऋषि मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने मंगलवार को फाइनल ओर इंटर की नवंबर में हुई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। फाइनल में जयपुर के मधुर जैन ने 77.38 फीसदी अंक लाकर टॉप किया है। मुंबई की संस्कृति अतुल परोलिया ने 74.88 फीसदी अंक लाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। तीसरे स्थान पर जयपुर के ऋषि मल्होत्रा और टिकेंद्र कुमार सिंघल हैं। दोनों को 73.75 फीसदी अंक मिले हैं। आईसीएआई की सीए की परीक्षा में 8,650 अभ्यर्थी कामयाब रहे हैं।

विज्ञापन

दूसरी ओर सीए इंटर की परीक्षा में मुंबई के जय देवांग ने 86.38 फीसदी अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, दूसरा स्थान अहमदाबाद की भगेरिया तनय को मिला है, जिन्हें 86 फीसदी अंक मिले हैं और ऋषि हिमांशु कुमार ने 83.50 फीसदी अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल किया है। इस परीक्षा के नतीजे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट - icai.org और icai.nic पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीएआई के मुताबिक, जिन अभ्यर्थी को प्रत्येक विषय में 40 फीसदी अंक और कुल परीक्षा में 50 फीसदी अंक मिले हैं, वही सीए फाइनल, इंटरमीडिएट नवंबर 2023 परीक्षा में पास होंगे। सीए फाइनल और इंटर परीक्षा एक से 17 नवंबर, 2023 के बीच हुई थीं। इसमें कुल 1,17,304 उम्मीदवारों ने इंटर ग्रुप एक की परीक्षा दी थी। जबकि इनमें से 19,686 उत्तीर्ण हुए हैं। साथ ही इसका पास प्रतिशत 19.18 रहा है। और दोनों ग्रुपों को मिलकर पास होने वाले का कुल छात्रों का प्रतिशत 9.73 रहा है।

विज्ञापन

9.42 फीसदी अभ्यर्थी हुए पास
सीए फाइनल में के दो ग्रुप में से पहले के परीक्षा देने वाले 65,294 उम्मीदवारों में से केवल 6,176 ही पास हुए हैं। इनका पास प्रतिशत 9.46 फीसदी है। वहीं, ग्रुप दो की अंतिम सीए परीक्षा 62,679 उम्मीदवार ने दी थी। इसमें से 13,540 पास हुए हैं। इसका पास प्रतिशत 21.6 फीसदी है। दोनों ग्रुप को मिलाकर सीए फाइनल की परीक्षा का पास प्रतिशत 9.42 फीसदी रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed