फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   i want to servidc modi as a laxman.

'मेरे लिए भगवान राम जैसे हैं नरेंद्र मोदी'

Sat, 06 Dec 2014 08:42 AM IST
Updated Sat, 06 Dec 2014 08:42 AM IST
विज्ञापन
i want to servidc modi as a laxman.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो अक्तूबर को दिल्ली में झाड़ू लगाकर स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी, जबकि करीब दो माह बाद उनके हमशक्ल अभिनंदन पाठक उर्फ नंदन मोदी शुक्रवार को इस अभियान को रफ्तार देने के लिए दिल्ली पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में अपने सहयोगियों व समर्थकों के साथ झाड़ू थामा। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी मोदी की नीतियों व योजनाओं का प्रचार प्रसार करने की केवल इच्छा है और वह उसी कार्य में लगे हैं।
विज्ञापन


सहारनपुर निवासी अभिनंदन पाठक की कभी सांसद व विधायक बनने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश का बड़ा नेता बनने की महत्वाकांक्षा थी। इसी कड़ी में वह 1999 में सांसद का चुनाव लड़े। इसके बाद 2012 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाई। उन्होंने मानवतावादी पार्टी भी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग अब बुलातें हैं नंदन मोदी

i want to servidc modi as a laxman.

अमर उजाला के साथ बातचीत करने के दौरान बताया कि नरेंद्र मोदी से उनकी शक्ल मिलने के चलते उन्हें नंदन मोदी कहने लग गए। वह भी मोदी के प्रचार में जुट गए।

वह लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के अलावा अन्य संसदीय क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों का प्रचार करने गए। मोदी से केवल एक बार भेंट होने के बावजूद वे उनके उसी तरह भक्त बने हुए है भगवान राम के हनुमान थे। वह मोदी को राम और स्वयं को लक्ष्मण मानते हैं।

नमो सेना इंडिया का दिल्ली में खुला कार्यालय
नमो सेना इंडिया ने दिल्ली में राष्ट्रीय कैंप कार्यालय बनाया। मयूर विहार में बनाए गए कार्यालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों व योजनाओं को संगठन गति प्रदान करेगा। यह जानकारी संगठन के अध्यक्ष व प्रधानमंत्री के हमशक्ल अभिनंदन पाठक उर्फ नंदन मोदी ने शुक्रवार को कार्यालय के उद्घाटन समारोह में दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed