फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'I got up touches the feet of wife in the morning'

AAP मंत्री बोले 'सुबह उठकर छूता हूं पत्नी के पैर'

Mon, 09 Mar 2015 04:14 PM IST
Updated Mon, 09 Mar 2015 04:14 PM IST
विज्ञापन
'I got up touches the feet of wife in the morning'
दिल्ली के महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार सुबह उठकर पत्नी के पैर छूते हैं। उन्होंने दिल्ली सचिवालय में महिलाओं के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात स्वीकार की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में संदीप कुमार पत्नी को साथ लेकर पहुंचे थे। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी पत्नी के साथ पहुंचे थे। वहीं, जिला महिला सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में भेजे गए एक संदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी कामयाबी के पीछे पत्नी और मां के योगदान को सलाम किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में मंत्री संदीप कुमार ने कहा, ‘मुझे यह स्वीकार करने में कोई परहेज नहीं कि मैं आज यहां हूं तो अपनी पत्नी की वजह से हूं। मैं गरीब परिवार से हूं, ये धनाढ्य परिवार से हैं। मैं सुल्तानपुर में रहता हूं, जबकि ये डिफेंस कॉलोनी में रहती हैं, लेकिन इन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया। चटनी से रोटी खाई और कभी किसी बात के लिए अड़ी नहीं। प्रेरणा दी कि आगे बढ़ते जाएं। ये मना करती हैं कि बताना नहीं, लेकिन मैं बता रहा हूं कि सुबह उठकर इनके पैर छूता हूं। पेशे से वकील थीं। अब मेरी अनुपस्थिति में विधानसभा का काम देखती हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री की स्वीकारोक्ति पर महिलाओं ने बजाई ताली

'I got up touches the feet of wife in the morning'

संदीप कुमार की स्वीकारोक्ति पर सभागार में मौजूद महिलाओं ने जमकर तालियां बजाईं। यही नहीं, संदीप कुमार पत्नी को नीचे की कुर्सी से उठाकर मंच पर ले गए और मंत्री की कुर्सी पर भी बैठाया। इस बीच महिला एवं बाल विकास मंत्री ने महिलाओं से कहा कि कभी भी कोई परेशानी हो तो सीधे संपर्क करें। मदद के लिए हमेशा हाजिर होंगे। इसके लिए उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 9971339439 भी नोट करवाया।

मंत्री संदीप कुमार ने जब तक महिला दिवस पर नोट पढ़ा तो ऐसा लगा मानो निबंध पढ़ रहे हों। उन्होंने बताया कि महिला दिवस कब से मनाया जाता है, उसमें क्या-क्या कार्यक्रम होते हैं। महिलाओं को मानसिक शांति की बात भी की। मंत्री ने कहा कि मैं ऐसी जगह से आता हूं जहां सबसे अधिक घरेलू हिंसा और दहेज हिंसा के मामले आते हैं। ऐसे में जरूरी है कि भारत मां के नाम वाले देश पर पहला अधिकार महिलाओं का होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed