{"_id":"6701512431b99e584c0ea6fb","slug":"i-got-a-glance-lets-go-harshai-my-eyes-are-clear-my-mind-is-very-happy-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-63937-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नजरि मिलइ चलि हिय हरषाई, सजल नयन मन अति सुख पाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नजरि मिलइ चलि हिय हरषाई, सजल नयन मन अति सुख पाई
विज्ञापन
भगवान श्रीराम एवं लक्ष्मण के जनकपुरी पहुंचने पर दर्शक रोमांच और भावनाओं से भरे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में शनिवार को विभिन्न रामलीलाओं में भगवान श्रीराम और माता सीता के पवित्र मिलन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं का मंचन किया गया। इस दौरान सीता स्वयंवर के प्रसंग को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया गया, जिसमें ऋषि विश्वामित्र के साथ भगवान राम और लक्ष्मण जनकपुरी के लिए प्रस्थान करते हैं और वहां पहुंचते हैं। इसी क्रम में पुष्प वाटिका में भगवान राम और सीता की प्रथम भेंट का भी मंचन हुआ।
लालकिला मैदान में मंचन कराने वाली श्री धार्मिक लीला कमेटी, नवश्री धार्मिक लीला कमेटी व लवकुश रामलीला कमेटी, चिराग दिल्ली में श्री धार्मिक रामलीला दक्षिण दिल्ली, अशोक विहार फेस-दो में आदर्श रामलीला कमेटी, वेस्ट विनोद नगर में कामधेनु रामलीला समिति, काेंडली में जय श्री हनुमंत रामलीला कमेटी, पीतमपुरा में श्री केशव रामलीला कमेटी आदि ने शनिवार को मंचन की शुरुआत ऋषि विश्वामित्र के आश्रम से की। जहां महाराज जनक के दूत ने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को सीता के स्वयंवर में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इसके बाद वह भगवान श्रीराम और लक्ष्मण ऋषि के साथ जनकपुरी के लिए प्रस्थान करते हैं। मंचन के अगले दृश्य में माता सीता का महल में प्रवेश हुआ और स्वयंवर की शुरुआत हुई।
मंचन का सबसे खास पल राम-सीता की पहली मुलाकात होती है। दोनों का एक-दूसरे को देखना और उनकी दृष्टि का मिलना रामलीला मंचन का सबसे भावुक और सुंदर क्षण लोगों ने महसूस किया। पुष्प वाटिका में राम-सीता के मिलन का यह दृश्य रामलीला के भक्तों के लिए एक विशेष आकर्षण रहा, क्योंकि यहां दर्शकों को रामायण के इस प्रसिद्ध प्रसंग का जीवंत अनुभव हुआ। रामलीला के इस मंचन ने पौराणिक कथाओं के महत्व और उनके आदर्शों को फिर से जनमानस में जीवंत कर दिया। सीता की मां गौरी के प्रति भक्ति, भगवान राम का धैर्य और सादगी और दोनों के मिलन की अभिलाषा का यह दृश्य बेहद मार्मिक और प्रेरक रहा। रामलीला मंचन में पारंपरिक वेशभूषा, नृत्य और संगीत के माध्यम से रामायण के चरित्रों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों के हृदयों को छू लिया।