फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hydrogen car will run on average of 100 kilometer per hour in ten second

टैंक फुल कराने पर 500 किलोमीटर चलेगी ये कार

Sat, 26 Sep 2015 04:12 PM IST
Updated Sat, 26 Sep 2015 04:12 PM IST
विज्ञापन
hydrogen car will run on average of 100 kilometer per hour in ten second

रिन्यूवल एनर्जी एक्सपो में प्रदर्शित की गई हाईड्रोजन से चलने वाली कार लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। जापान की टोयोटा कंपनी ने एफसीवी (फ्यूल सेल व्हीकल) ‘मिराई’ प्रदर्शित की।

विज्ञापन


हाइड्रोजन गैस से चलने वाली कार अधिकतम 175 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड हासिल कर सकती है। खास बात यह है कि कार महज दस सेकेंड में जीरो से 100 किमी प्रति घंटे की गति हासिल कर लेती है।
विज्ञापन


कंपनी के प्रतिनिधियों के मुताबिक टैक्स और कस्टम ड्यूटी देने के बाद भारत में इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये होगी।

क बार टैंक फुल कराने पर चलेगी 500 किलोमीटर

hydrogen car will run on average of 100 kilometer per hour in ten second

कार में हाईड्रोजन ईंधन का 13 लीटर का टैंक है। एक बार में टैंक को फुल कराने के बाद यह करीब 500 किलोमीटर तक चल सकती है। एक बार टैंक भराने का खर्च भारतीय मुद्रा में करीब तीन हजार रुपये आता है।

कंपनी ने जापान में 400 और अमेरिका में करीब 200 कारें इस अगस्त माह में लांच की हैं। खास बात यह है कि इसमें पेट्रोल और डीजल कारों जैसा भारी-भरकम इंजन नहीं है।

आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल का बेहतर विकल्प साबित होने वाली हाइड्रोजन ईंधन वाली कार ऑक्सीजन से संपर्क में आकर विद्युत बनाती है। जिससे कार की मोटर चलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed