{"_id":"62a787581849e102eb0135cd","slug":"husband-murdered-wife-by-stabbing-her-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या: पति ने आधा दर्जन से अधिक किए वार, पारिवारिक कलह में दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या: पति ने आधा दर्जन से अधिक किए वार, पारिवारिक कलह में दिया वारदात को अंजाम
Tue, 14 Jun 2022 12:22 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:22 AM IST
सार
पारिवारिक कलह में पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके की है। बताया जा रहा है कि रविवार को पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। सोमवार सुबह दोनों के बीच नोंकझोंक हुई, इसी दौरान आरोपी हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में पारिवारिक कलह के दौरान एक युवक ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त बलदेव, मथुरा, यूपी निवासी रेनू (28) के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
आरोपी ने अपनी पत्नी रेनू पर चाकू के आधा दर्जन से अधिक वार किए। पुलिस रेनू को नजदीकी मदन मोहन अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस छानबीन के बाद रेनू के पति धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी दिसंबर माह में ही चोरी के एक मामले में जेल से छुटकर बाहर आया था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त बेनिता मेरी जैकर ने बताया कि 11.33 बजे महरौली थाना पुलिस को सूचना मिली कि हरिजन बस्ती, नेब सराय इलाके में एक महिला को चाकू मार दिया गया है। सूचना के बाद तुरंत पुलिस वहां पहुंची तो खून से लथपथ रेनू मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि दो साल पूर्व बलदेव, मथुरा निवासी रेनू की शादी धर्मेंद्र से हुई थी। फिलहाल धर्मेंद्र कोई काम नहीं कर रहा था। रेनू ही छोटा-मोटा काम कर घर का खर्चा चला रही थी।
विज्ञापन
रविवार को दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हुआ, लेकिन मामला शांत हो गया। इस बीच सोमवार सुबह हुए झगड़े के बाद धर्मेंद्र ने वारदाम को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। आरोपी ने रेनू पर चाकू के आठ से अधिक वार किए। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।