फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband kills wife

इंजीनियर ने पत्नी को बल्ले से पीटकर मार डाला

Fri, 13 Mar 2015 12:56 PM IST
Updated Fri, 13 Mar 2015 12:56 PM IST
विज्ञापन
Husband kills wife

गाजियाबाद के क्रासिंग्स रिपब्लिक में गौर ग्लोबल विलेज के 18वीं मंजिल के फ्लैट 1816 बी- ब्लाक में बृहस्पतिवार सुबह रुचि शर्मा (35) का रक्तरंजित निर्वस्त्र शव मिला। घटनास्थल से खून से सना बच्चों के खेलने वाला क्रिकेट बैट भी मिला है, जिस पर महिला केसिर के बाल मिले हैं। बाथरूम, बेडरूम और दीवारों पर खून फैला था।

विज्ञापन


इस मामले में रुचि के पिता बाबू लाल शर्मा ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति मोहित शर्मा पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप है कि मोहित ने ही बल्ले से सिर पर वार कर रुचि की हत्या की है। विजयनगर पुलिस मोहित को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। वहीं, मोहित बाथरूम में पैर फिसलने से रुचि की मौत की वजह बता रहा है।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि राजस्थान जयपुर के गोपालपुरा मोड़ मुक्तानंदनगर निवासी बाबूलाल की बेटी रुचि ने 2003 में अपने पड़ोसी मोहित से लव मैरिज की थी। शादी से परिवारवाले खुश नहीं थे। इस समय दोनों के एक बेटा सार्थक (10)है।  मोहित नगारो सॉफ्टवेयर कंपनी गुड़गांव में इंजीनियर है और परिवार सहित क्रासिंग्स रिपब्लिक में किराए पर रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

खून से सना बच्चों वाला बल्ला बरामद, घर में फैला खून

Husband kills wife

हाल ही में मोहित की पोस्टिंग जयपुर हुई है। एसपी सिटी ने बताया कि 15 मार्च को जयपुर जाने के लिए सामान पैक किया गया था। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े 11 बजे मोहित ने कौशांबी निवासी रुचि की बहन नेहा को फोन कर बताया कि रुचि बाथरूम में फिसलकर जख्मी हो गई है।

नेहा ने बताया कि जब वह पहुंची तो फ्लैट अंदर से लॉक था। नॉक करने पर मोहित ने गेट खोला।  सार्थक स्कूल गया था। रुचि की निर्वस्त्र और रक्तरंजित लाश बेड पर पड़ी थी। उसने बहन की लाश पर चादर ढकी और पुलिस को सूचना दी। एसओ हरिदयाल यादव ने बताया कि पुलिस करीब सवा एक बजे मौके पर पहुंची और छानबीन की।

एसएसपी धमेंद्र सिंह ने बताया कि ‘प्रथम दृष्टया साफ है कि मोहित ने ही पत्नी की हत्या की है। रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने हत्या क्यों की? यह पता किया जा रहा है।’

पति बोला, बाथरूम में फिसलकर गिरने से हुई मौत

Husband kills wife

मोहित ने पुलिस को बताया कि रुचि बाथरूम में नहा रही थी, तभी फिसलने की वजह से उसका सिर कमोड में लगा। कमोड का हिस्सा भी टूट गया। सिर में चोट लगने से खून बहा, जिससे उसकी मौत हो गई। उसने रुचि को बाथरूम से बेड पर ले जाकर डाला। पुलिस हिरासत में वह रोए जा रहा था। उसका कहना था कि यह सब कैसे हो गया।

रुचि के भाई आशुतोष आईआरएस हैं। फिलहाल उनकी ट्रेनिंग चल रही है। रुचि की बहन नेहा स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) में जॉब करती है और परिवार केसाथ कौशांबी में रहती है।

टावर में रहने वाले पड़ोसी वारदात से स्तब्ध हैं। वे इसे हादसा ही मान रहे हैं। उनका कहना है कि दंपति में बेहद प्रेम था। वे स्वीमिंग करने साथ जाते थे। उनका हंसता खेलता परिवार था।

सार्थक को परिजन फ्लैट में नहीं लेकर गए। कहीं वह वहां का मंजर देखकर घबरा न जाए। उससे उसकी मां की मौत की बात भी देर शाम तक छिपाई हुई थी। उसे तरह से तरह की बातें बताकर बहलाया जा रहा था। हालांकि वह समझ रहा था कि कुछ अनिष्ट हो गया है।

आखिरी दम तक जूझी रुचि

Husband kills wife

गाजियाबाद के क्रासिंग्स रिपब्लिक में गौर ग्लोबल विलेज के 18वीं मंजिल के फ्लैट 1816 बी- ब्लाक के अंदर का मंजर वारदात की कहानी कह रहा है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की जांच और मौके मुआयने से साफ है कि रुचि ने मरने से पहले हमलावर का विरोध किया होगा। वह जान बचाने के लिए भागी होगी। यही वजह है कि खून पूरे फ्लैट में फैला है।

दीवारों और छत पर भी छींटें हैं। बाथरूम और बेडरूम का फर्श खून से तर है। अभी तक पुलिस हत्या की वजह तो पता नहीं कर पाई है, लेकिन जांच में ये बात छनकर आई है कि रुचि जयपुर जाने के पक्ष में नहीं थी, इसी बात पर शायद पति-पत्नी में विवाद था।

जिस बल्ले से हत्या हुई, उससे उनका बेटा सार्थक क्रिकेट खेलता था। परिजनों ने बताया कि मोहित और रुचि बचपन केदोस्त थे। इंटरमीडिएट के दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ीं। दोनों के परिवार जयपुर के ही रहने वाले हैं और पड़ोसी हैं। एक ही कॉलेज में दोनों पढ़े हैं। मोहित ने एक मकान भी लिया था, जिसे बेच दिया था। अक्तूबर 2014 से क्रासिंग्स रिपब्लिक में उसने किराए पर फ्लैट लिया था। बाबूलाल ने बताया कि वे मूल रूप से अलीगढ़ के हैं, लेकिन लंबे समय से परिवार जयपुर में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed