Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband kills relative as he had a doubt of affair with his wife

दिल्ली: अवैध संबंध के शक में पति हथौड़े से ली पत्नी के मौसा की जान, गिरफ्तार

Fri, 09 Aug 2019 08:15 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Fri, 09 Aug 2019 08:15 AM IST
Husband kills relative as he had a doubt of affair with his wife
सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में पत्नी पर बुरी नजर रखने के शक में एक युवक ने पत्नी के मौसा की सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे।



हालांकि आरोपी ने करंट लगने की बात कहकर पुलिस को गुमराह किया। घटनास्थल पर मिले साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट नहीं लगने की बात सामने आने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।


जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि 5 अगस्त की देर रात पंजाबी बाग पुलिस को एक मेडिकल उपकरण की मरम्मत करने वाली कंपनी में एक व्यक्ति को करंट लगने से उसका सिर फटने की सूचना मिली।
विज्ञापन


पुलिस को चौथी मंजिल पर एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त महरौली निवासी शकील अहमद (45) के रूप में हुई।

मौके पर मौजूद कंपनी के कर्मचारी वेस्ट सागरपुर निवासी नौशाद आलम(31) ने बताया कि मृतक उसकी पत्नी का मौसा था। दोनों कंपनी में टेक्नीशियन थे। घटना के समय वह गुटखा खाने के लिए नीचे गया था। वापस आने पर शकील को घायल देख कंपनी मालिक सुमित अरोड़ा को जानकारी दी।

मौका मुआयना करने के दौरान पुलिस को नौशाद के बयान पर शक हुआ। पुलिस ने शकील के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने खुलासा किया कि शकील की मौत करंट लगने से नहीं बल्कि उसके सिर पर किसी भारी चीज से हमला करने से हुई है।

इस खुलासे के बाद पुलिस ने नौशाद को हिरासत में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की। जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसकी पैरवी कर शकील को कंपनी में नौकरी लगी थी। उसे शक था कि शकील उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed