फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband killed wife in delhi

दिल्ली में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, तीन साल पहले हुई थी शादी

Sun, 29 Sep 2019 09:52 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 29 Sep 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
husband killed wife in delhi
फाइल फोटो
दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अंगूरी (23) अपने पति सद्दाक के साथ जेजे कालोनी बवाना में रहती थी। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। 27 सितंबर को अंगूरी की तबीयत अचानक खराब होने पर ससुराल वालों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे। जांच में पता चला कि 25 सितंबर को सद्दाक ने महिला की पिटाई कर दी थी। हालत ज्यादा खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अंगूरी के परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी को तीन साल हुए थे। इसलिए पुलिस ने क्षेत्रीय एसडीएम को सूचना दी। एसडीएम ने दोनों पक्षों का बयान दर्ज किया। अंगूरी के परिवार वालों ने उसके पति व ससुराल वालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि दहेज के लिए अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी। 25 सितंबर को भी सद्दाक ने मारपीट की थी, जिसकी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed