फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband killed his wife by strangulating in Faridabad

पति ने मार डाला: पत्नी की हत्या कर हुआ फरार, खुशबू के शव से आ रही थी दुर्गंध; कमरा खोलते ही दंग रह गई पुलिस

Sat, 06 Apr 2024 06:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sat, 06 Apr 2024 06:55 PM IST
सार

फरीदाबाद में पति ने चुन्नी से गला घोटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद कमरे में लाश को डालकर बाहर से ताला लगा दिया और वहां से चला गया। कुछ दिन बात कमरे से दुर्गंध आई तो घटना की जानकारी हुई। 

विज्ञापन
husband killed his wife by strangulating in Faridabad
demo pic

विस्तार

फरीदाबाद के जीवन नगर पार्ट-1 में पुलिस ने शुक्रवार को एक बंद कमरे से महिला का शव बरामद किया है। शव की हालत देखकर लगता है वह कई दिन पुराना है। बताया जा रहा है कि महिला के पति ने चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी और बाहर से ताला लगाकर चला गया। कमरे से दुर्गंध आने बाद मकान मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मृतका की पहचान मूलरूप से बिहार के भागलपुर निवासी खुशबू (40) के रूप में हुई है। मकान मालिक जगवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह सेक्टर-55 स्थित एक राजकीय स्कूल में कर्मचारी है। जीवन नगर पार्ट-1 में उन्होंने अपने मकान की पहली मंजिल को किराए पर दे रखा है। मार्च महीने से खुशबू व उसका पति मसान कमरे में रह रहे थे। दोनों एक निजी कंपनी में काम करते थे। 29 मार्च को खुशबू अपने मायके गई थी वहां से तीन अप्रैल को वापस लौटी। चार अप्रैल कमरे में ताला लगा देख जगवती को लगा दोनों पति-पत्नी नौकरी पर गए होंगे। शुक्रवार शाम तक कमरे का ताला लगा नहीं खुलने पर उन्हें शक हुआ। 
विज्ञापन


मामले की जांच के लिए जगवती कमरे के पास गई तो काफी दुर्गंध आ रही थी। उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। मुजेसर थाना पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ा। अंदर का नजारा देख पुलिस व मकान मालिक दंग रह गए। कमरे में खुशबू का शव पड़ा था। उसके गले में चुन्नी लिपटी थी। शव की हालत देख लग रहा था महिला की हत्या तीन अप्रैल की रात को ही कर दी गई थी। घटना के बाद से महिला का पति मसान फरार था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की तलाश कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed