फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband killed his wife by hammer in gaziabad

पति ने 21 साल बाद पत्नी को दी अवैध संबंधों की सजा

Tue, 30 Dec 2014 05:32 PM IST
Updated Tue, 30 Dec 2014 05:32 PM IST
विज्ञापन
Husband killed his wife by hammer in gaziabad

खोड़ा के हिमालय एंक्लेव में सोमवार को प्रॉपर्टी डीलर ने पत्नी की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी और शव को फ्लैट के बाहर बनी गैलरी में फेंक दिया। शव पड़ा देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पति ने बताया है कि उसे शक था कि पत्नी के किसी युवक से अवैध संबंध हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली के मयूर विहार में प्रॉपर्टी का काम करने वाला दिलीप झा खोड़ा के हिमालय एंक्लेव में पत्नी सुधा (40) और दो बेटों दिवाकर(18) तथा अजीत(16) के साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब दो बजे पड़ोस के फ्लैट में रहने वाली महिला छत पर जा रही थी, तभी उसने दिलीप के फ्लैट के बाहर बनी गैलरी में सुधा का खून से लथपथ शव पड़ा देखा।

इलाके में फैली सनसनी

Husband killed his wife by hammer in gaziabad

सुधा के सिर से खून बह रहा था। खून देखते ही महिला घबरा गई और उसने शोर मचा दिया। हत्या की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पति दिलीप को घर से गिरफ्तार कर लिया।

एसओ खोड़ा उम्मेद सिंह पूछताछ में पता चला है कि दिलीप को शक था कि सुधा के किसी युवक से अवैध संबंध हैं, जिसके कारण दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। उनकी शादी को 21 साल हो चुके हैं। सोमवार को दोनों बेटे बाहर गए हुए थे। इस बीच दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

गुस्से में आकर दिलीप ने घर में रखे हथौड़े से सुधा के सिर पर कई वार किए। खून से लथपथ सुधा बेहोश होकर वहीं गिर गई और अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई।

आए दिन होता था पति-पत्नी में झगड़ा

Husband killed his wife by hammer in gaziabad

दिलीप ने उसका शव फ्लैट के बाहर बनी गैलरी में फेंक दिया। आरोपी दिलीप को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

महिला के शोर मचाने पर जब लोग इकट्ठा हुए, तो दिलीप भी बाहर आ गया। लोगों के पुलिस को सूचना देने के साथ ही दिलीप ने भी 100 नंबर पर कॉल लगा दिया और घर के बाहर शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस को दी। वहीं,
पड़ोसियों ने बताया कि दिलीप सुधा पर अवैध संबंधों का आरोप लगाता था।

पड़ोसियों ने बताया कि दिलीप पत्नी सुधा पर शक करते हुए अवैध संबंधों का आरोप लगाता था। सुधा विरोध करती तो उसके साथ मारपीट भी करता था। बेटे भी इसका विरोध करते थे। कई बार पहले भी वह सुधा पर जानलेवा हमला कर चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed