फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband killed his wife by attacking her head In Palwal Haryana

पति बना हैवान: पत्नी के सिर पर घातक हथियारों से हमलाकर ली जान, बचाने आई उसकी छोटी बहन के संग किया ऐसा सलूक

Wed, 27 Dec 2023 05:34 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, होडल (पलवल)
संवाद न्यूज एजेंसी, होडल (पलवल) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 27 Dec 2023 05:34 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए प्रयास हो रहा है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Husband killed his wife by attacking her head In Palwal Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के पलवल जिले के गांव भुलवाना में पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। मारपीट के दौरान अपनी बड़ी बहन को बचाने आई छोटी बहन के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर दर्ज हुए मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है। घटना 21 दिसंबर की बताई गई है।

विज्ञापन

थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि यूपी के गांव नंद गांव निवासी चतर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी का कार्य करता है। उसके चार बच्चे हैं, जिसमें से तीन लड़की हैं जबकि एक लड़का है। पीड़ित ने कहा कि उसने अपनी दो लड़कियों की शादी गांव भुलवाना निवासी बाबूलाल के दो बेटे मोहर सिंह उर्फ अमित व शेरसिंह के साथ की हुई है। शिकायत में बताया कि 21 दिसंबर की सुबह साढ़े नौ बजे उसकी बेटी मनीषा 21 वर्ष को उसके पति मोहरसिंह उर्फ अमित ने सिर पर घातक हथियारों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जब पीड़ित की छोटी बेटी करिश्मा अपनी बड़ी बहन मनीषा को बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद घायल को फरीदाबाद के बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मनीषा की मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मारपीट व जान से मारने की धमकी के हुए केस में हत्या की धारा जोड़ दी है। वहीं थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed