फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband kicked his wife out of house in Ghaziabad s Loni

सात जन्मों का साथ इस जन्म में ही छोड़ा: दूसरी शादी कर पत्नी को घर से निकाला, महज एक डिमांड के लिए दी ये सजा

Sun, 21 May 2023 10:28 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 21 May 2023 10:28 PM IST
सार

पीड़ित महिला का आरोप है कि जनवरी 2023 में वह राखी से शादी कर घर पहुंचा। उसके नाराजगी जाहिर करने पर दोनों ने पिटाई कर घर से बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन
Husband kicked his wife out of house in Ghaziabad s Loni
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी में अंकुर विहार कॉलोनी में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने दूसरी शादी कर पत्नी को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति, ससुर व दूसरी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

रेखा निवासी अंकुर विहार की शादी मई 2020 में शिखिल पाल के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पति व ससुर शिवनाथ सिंह ने दस तोले सोना और छह लाख रुपये की मांग की। उनके पिता और भाई के मना करने पर दोनों ने मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिखिल पाल को साउथ अफ्रीका जाना था तो उसने रुपयों की मांग की। उनके मना करने पर वह अपनी दोस्त राखी से रुपये लेकर साउथ अफ्रीका चला गया। वहां से कुछ दिन वीडियो काॅल पर बात की। बाद में बात करना बंद कर दिया। 

विज्ञापन

आरोप है कि जनवरी 2023 में वह राखी से शादी कर घर पहुंचा। उनके नाराजगी जाहिर करने पर दोनों ने पिटाई कर घर से बाहर निकाल दिया। एसीपी लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय का कहना है कि पीड़िता ने महिला थाने में तहरीर दी थी। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed