{"_id":"8090a9834a9278c68d50289b725de750","slug":"husband-beat-wife-for-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के लिए पत्नी को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार के लिए पत्नी को पीटकर घर से निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 26 Jul 2014 05:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद थाना सेक्टर-7 क्षेत्र में एक महिला को उसके पति ने 5 लाख रुपये व होंडा सिटी कार के लिए घर से निकाल दिया। मांग पूरी नहीं हुई तो पति ने पत्नी के मायके में जाकर हमला कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-4 निवासी गीता ने 25 जुलाई को थाना सेक्टर-7 में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें बताया कि उसकी शादी 14 अप्रैल 2011 को पलवल निवासी लोकेश तनेजा से हुई थी। गीता का आरोप है कि शादी के बाद से पति लोकेश तनेजा, ससुर गोविंद राम तनेजा, सास ज्ञानदेवी, देवर तिमिश और मामा ससुर सतीश कटारिया ने दहेज में 5 लाख रुपये नकद व एक होंडा सिटी कार की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन
आरोप है कि ससुराल वाले गीता को दहेज न लाने पर भूखा-प्यासा रखकर मारपीट करते थे। गीता ने यह बात मायके में बताई तो मायके वालों ने 2 लाख रुपये नकद दे दिए। लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए और घर से निकाल दिया। गीता का आरोप है कि काफी समय से अपने मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
लेकिन इसी वर्ष 21 मई को पति लोकेश तनेजा हाथ में लोहे का सरिया लेकर मायके में जबरन घुस गया और हमला कर दिया जिससे गीता की मां पूनम और बहन को गंभीर चोटें आई। जाते हुए लेकेश ने सभी को जान से मारने की धमकी दी। गीता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।