{"_id":"6a2eac352254dca2d1079659","slug":"husband-arrested-for-plotting-another-murderous-attack-on-his-wife-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-140858-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पत्नी पर दोबारा जानलेवा हमले की साजिश रच रहा पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पत्नी पर दोबारा जानलेवा हमले की साजिश रच रहा पति गिरफ्तार
विज्ञापन
एक बार पहले भी कर चुका है जानलेवा हमला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पश्चिमी दिल्ली के डाबड़ी थाना इलाके में रहने वाला शख्स अपनी पत्नी को जान से मारने की नीयत से तीन बार चाकू से हमला कर चुका था। इस हमले में उसकी पत्नी नहीं मरी तो आरोपी फिर से पत्नी की हत्या की साजिश रच रहा था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी शख्स जेजे कॉलोनी बिंदापुर, नई दिल्ली निवासी साजिद अली (36) पुत्र वाजिद अली को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली की अदालत ने आरोपी को हत्या की कोशिश के मामले में घोषित बदमाश घोषित किया हुआ था। उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी हो रखे थे।
अपराध शाखा के विशेष पुलिस उपायुक्त एचजीएस धालीवाल के अनुसार इसे एसीपी राजपाल डबास, इंस्पेक्टर गौतम मलिक व एसआई कुलदीप की टीम ने इकरामनगर, लोनी, गाजियाबाद, यूपी के पास से 13 जून को गिरफ्तार किया है। यहां ये अपने साथी से मिलने आया था। मूलरूप से मुस्तफाबाद, लोनी, उत्तर प्रदेश का रहने वाला आरोपी साजिद 7वीं कक्षा तक पढ़ा-लिखा है। इसके माता-पिता की मौत हो चुकी है और उसका इकलौता भाई अभी जेल में बंद है। साजिद ने 2015 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चें हुए, जिनकी बाद में मौत हो गई। बच्चों की मौत से आरोपी पर गहरा असर पड़ा और वह अपनी पत्नी को ही इस दुर्भाग्य के लिए जिम्मेदार मानने लगा।