{"_id":"5d1565d98ebc3e3cba43f6ac","slug":"husband-and-wife-drunk-posion-in-bawana-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आशियाना उजड़ता देख दंपती ने निगला जहर, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आशियाना उजड़ता देख दंपती ने निगला जहर, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर
Fri, 28 Jun 2019 06:27 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 28 Jun 2019 06:27 AM IST
विज्ञापन
पति-पत्नी ने जहर निगल लिया (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में गुरुवार को अतिक्रमण की कार्रवाई में करीब 25 मकानों पर बुलडोजर चला दिया गया। अपना आशियाना मिट्टी में मिलता देख एक दंपती ने जहर निगल लिया, जिनमें पति ने रोहिणी के बाबा भीमराव आंबेडकर अस्पताल में दम तोड़ दिया जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है। बवाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि दंपती ने जहर खाया या फिर मकान टूटने से घबराकर उसकी हालत खराब हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बाहरी दिल्ली के बवाना स्थित आनंद विहार कॉलोनी से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया जा रहा है। मास्टर प्लान के तहत इस राजमार्ग को द्वारका और रोहतक हाईवे से जोड़ना है। ग्रामीण एक्सटेंशन सड़क मार्ग योजना के तहत यह राजमार्ग आनंद विहार कॉलोनी से होकर जाना है। बीते 19 जून को नरेला एसडीएम की ओर से इलाके में घरों के बाहर लाल निशान लगाए थे और लोगों को घरों के तोड़े जाने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह डीडीए की टीम करीब 4 से 5 बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और एक के बाद एक कई मकान ढहा दिए। इन्हीं में से एक घर था सूर्यनारायण का। अपने मकान पर बुलडोजर चलता देख सूर्यनारायण काफी सदमे में आ गया। 47 वर्षीय सूर्यनारायण और उनकी पत्नी अल्पना ने काफी मिन्नतें भी कीं लेकिन जब उनकी सुनवाई नहीं हुई तो दोनों ने जहर खा लिया। जब उनकी 12 वर्षीय बेटी कशिश और 7 वर्षीय बेटा सचिन ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
आनन फानन में दोनों को रोहिणी के बाबा भीमराव आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सूर्यनारायण ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों की मानें तो अल्पना की हालत भी गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में मौजूद कशिश ने बताया कि वह करीब 9 साल से आनंद विहार कॉलोनी में रह रहा है।
उन्होंने बताया कि काफी लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसके कारण उनके पिता सूर्य नारायण भी काफी तनाव में थे। 19 जून को नोटिस लगने के बाद से वे पड़ोसियों के साथ मिलकर अधिकारियों से काफी अपील भी कर रहे थे, लेकिन किसी ने उनके पिता का दर्द नहीं समझा।
उधर दिल्ली पुलिस के अनुसार सूर्यनारायण की मौत के बाद मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा है। मामले में छानबीन शुरू कर दी है। इलाके के लोगों का कहना है कि इस मामले में कुछ नेता भी शामिल हैं। इन्होंने अधिकारियों से सांठगांठ कर अपनी अवैध जमीन को झूठे कागज दिखाकर बचा लिया और उनके घरों पर बुलडोजर चलवा दिया।