{"_id":"f907eb91fdc010d8cb1d37b164fa15d8","slug":"hungama-on-old-delhi-railway-station-train-stop","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 19 Jun 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की लेटलतीफी से परेशान यात्रियों ने पुरानी दिल्ली में जमकर बवाल काटा। आधे घंटे इंतजार के बाद जब दिल्ली से शामली जाने वाली ट्रेन पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नहीं पहुंची तो यात्रियों का सब्र टूट गया और स्टेशन पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। लगातार चार घंटे तक यात्री प्लेटफार्म पर हंगामा करते रहे और इनमें कुछ ट्रैक पर भी उतर आए।
विज्ञापन
इससे करीब एक दर्जन से अधिक रेलगाड़ियों की आवाजाही बाधित हुई। आमतौर पर ट्रेन के इंतजार में यात्री घंटों प्लेटफार्म पर गुजार देते है, लेकिन बृहस्पतिवार को ट्रेन संख्या 51913 से रोजाना सफर करने वाली यात्री रेलवे के इस बदइंतजामी को बर्दाश्त नहीं कर सके।
विज्ञापन
इस ट्रेन को शाम 6:05 बजे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचना था लेकिन यह ट्रेन शाम 6:30 बजे तक नहीं पहुंची थी। गर्मी से परेशान यात्रियों ने रेलवे प्रशासन केखिलाफ मोर्चा खोल दिया और रेलवे ट्रैक पर उतर गए। इसके कारण पुरानी दिल्ली से संचालित होने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई।
विज्ञापन
प्लंटफार्म नंबर 14 पर शामली जाने वाली ट्रेन संख्या 5190 रात दस बजे तक नहीं चली, प्लेटफार्म नंबर 13 पर शामली जाने वाली ट्रेन संख्या 74027 शाम सात बजे नहीं छूटी, प्लेटफार्म नंबर 10 से ट्रेन संख्या 12208 शाम 7:50 बजे अपने नियत समय पर रवाना नहीं हुई। प्लेटफार्म नंबर 9 पर ट्रेन संख्या 54022 जो बुलंद शहर 6:55 बजे जाती है घंटों खड़ी रही। इनमें अधिकांश लोकल ट्रेने होने के कारण हजारों यात्री परेशान हुए।
यात्री ट्रेन के प्लेटफार्म पर जमावड़ा होने के कारण यात्रियों की तादाद भी बढ़ती चली गई। अलीगढ़ जाने के लिए स्टेशन पहुंचे मनोज भारती का कहना था कि समय पर ट्रेन नहीं चलती है। स्टेशन पहुंचने पर पता चलता है कि ट्रेन लेट है। इस स्थिति में लोगों को रोजना स्टेशन पर परेशान होना पड़ता है।
यात्रियों का यह भी कहना था कि रेलवे प्रशासन वीवीआईपी ट्रेन को तो समय से चलने के लिए बाध्य दिखती है, लेकिन लोकल पैसेंजर ट्रेन के प्रति बेरूखी दिखाते है। स्टेशन पर पीने के पानी का भी बेहतर इंतजाम नहीं होता है। गर्मी के दिनों में ठंडे पानी के लिए बोतल बंद पानी मजबूरी में खरीदनी पड़ती है।
दूसरी तरफ रेलवे प्रशासन और रेलवे पुलिस लोगों समझाने की कोशिश करता रहा। यात्री सिर्फ एक ही मांग कर रहे थे कि लोकल पैसेंजर ट्रेन को समय से चलाई जाए। हर रोज परेशान होना पड़ता है। आखिरकार करीब चार घंटे बाद लोग शांत हुए। रात 9.55 बजे ट्रेन रेलवे स्टेशन से रवाना हो सकी।