AAP विधायक ने भरी सभा में कराई केजरीवाल की किरकिरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी को एक के बाद एक झटके मिल रहे हैं। विधायक हरीश खन्ना के पार्टी कि टिकट पर चुनाव लड़ने से मना करने के बाद अब एक विधायक पर गंभीर आरोप लगे हैं।
शनिवार को रफी मार्ग स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में आम आदमी पार्टी की बैठक के दौरान पहुंचे एक युवक ने जमकर हंगामा किया। मीटिंग में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में सारी घटना हुई।
बताया जा रहा है कि तरुण यादव नाम के एक युवक ने कार्यक्रम में पहुंचकर आप नेता और पूर्व मंत्री गिरीश सोनी पर उसके मकान पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है।
आरोप लगाने वाले युवक तरूण ने मंच पर जाने की कोशिश की तो आप कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क उठा और देखते ही देखते वहां धक्का मुक्की होने लगी।
केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया आरोप
युवक का आरोप है कि पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान उसने अपना मकान आप नेता गिरीश सोनी को ऑफिस चलाने के लिए दिया था, लेकिन एक साल हो जाने के बाद भी सोनी ने मकान नहीं खाली किया और उस पर जबरन कब्जा जमाए हुए हैं।
युवक ने बताया कि उसने मामले को उठाते हुए कोर्ट में भी याचिका दी है इसी सिलसिले में वह केजरीवाल से मिलना चाह रहा था लेकिन आप कार्यकर्ताओं ने उसे मिलने नहीं दिया। यही नहीं आप कार्यकर्ताओं ने उसके साथ बदसलूकी भी की है।
आप संयोजक केजरीवाल ने इस हंगामे के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ही युवक को मीटिंग में भेजकर हंगामा कराया है।