जाट आरक्षण: आज भी रद्द रहेंगी सैकड़ों ट्रेनें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ट्रैक पर चल रहा ना तो जाट आंदोलन खत्म हो रहा है और ना ही यात्रियों की मुसीबत कम हो रही है। पिछले एक सप्ताह से भी अधिक दिनों से यात्री बेहद ही परेशान है।
दिल्ली से हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, जम्मू आने-जाने वाली ज्यादातर ट्रेन निरस्त है। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में ट्रेन निरस्त रहेंगी। हालांकि सोमवार को कुछ ट्रेनें पलवल-मथुरा रूट पर चली।
जाट आंदोलन ने रेलवे की भी मुसीबत बढ़ा दी है। करोड़ों रुपये का नुकसान भी रेलवे को हो रहा है। सोमवार को जाट आंदोलन के कारण रेलवे ने 146 मेल/एक्सप्रेस से अधिक ट्रेन निरस्त रखने का निर्णय लिया।
रेलवे को हो रहा बड़ा नुकसान
84 पैसेंजर से अधिक ट्रेने भी निरस्त रही। इसके कारण यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को भी इस रूट पर 108 एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त रखने का निर्णय लिया गया है।
68 पैसेंजर ट्रेनें भी निरस्त रहेगी। हालांकि नई दिल्ली-जम्मू के बीच सोमवार को यात्रियों की परेशानी को देखते हुए दो स्पेशल ट्रेनें चली। पलवल-मथुरा रेल रूट पर जाट आरक्षण थमने के कारण इस ट्रैक पर भी ट्रेने बहाल की गई है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार वास्कोडिगामा गोवा एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन-मनीकपुर यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, शालीमार एक्ससप्रेस, हजरत निजामुद्दीन-हबीबगंज भोपाल एक्सप्रेस, कर्नाटका एक्सप्रेस, देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस, दिल्ली सराय रोहिल्ला-इंदौर एक्सप्रेस, सिकंदराबाद, यशवंतपुर दुरंतो, बंगलूरू राजधानी, दक्षिण एक्सप्रेस, नई दिल्ली-पूदूचेरी एक्सप्रेस, निजामुद्दीन-बंगलूरू राजधानी एक्सप्रेस, देहरादून जनशताब्दी, नंदा देवी एक्सप्रेस, तमिलनाडू एक्सप्रेस ट्रेन अब इस रूट पर चलने लगी है।