फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hundred square meters plot cost 25 lakh in Shahberi

शाहबेरी हादसा: बड़ा खुलासा, 50 लाख का प्लॉट और 1.50 करोड़ की लागत पर 7 करोड़ मुनाफा 

Sun, 22 Jul 2018 09:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 22 Jul 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
hundred square meters plot cost 25 lakh in Shahberi
ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में मोटी कमाई की होड़ में ‘मौत’ की इमारतें खड़ी की जा रही हैं। 100 से 200 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में पांच से छह मंजिली बिल्डिंग बनाकर बिल्डर करोड़ाें मुनाफा कमाते हैं। इस समय शाहबेरी में 150 से अधिक बिल्डिंग खड़ी हैं, जिनमें बने हजारों फ्लैटों में लोग रहते हैं।  
विज्ञापन


क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले लोगों के मुताबिक शाहबेरी गांव में 100 वर्ग मीटर के भूखंड की कीमत करीब 25 लाख रुपये है। ज्यादातर भूखंड 150 से 200 वर्ग मीटर के हैं। उन पर बहुमंजिला इमारतें बनी हैं। शुक्रवार को प्राधिकरण ने जेपी हाइट्स बिल्डिंग को सील किया था।
विज्ञापन


यह बिल्डिंग 200 वर्ग मीटर भूखंड पर बनी है। इस भूखंड की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। इस पर छह मंजिला बिल्डिंग बनी है। स्थानीय ठेकेदारों के मुताबिक छह मंजिली इमारत बनाने में करीब 1.50 करोड़ रुपये का खर्च आता है। बिल्डिंग की एक मंजिल पर सात फ्लैट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्डर एक फ्लैट को औसतन 21 से 22 लाख रुपये में बेच रहा था। इस तरह से 42 फ्लैटों बेचने पर बिल्डर को करीब 9 करोड़ रुपये मिलते। अगर भूखंड की कीमत और निर्माण की लागत दो करोड़ रुपये को निकाल दिया जाए तो बिल्डर को इस बिल्डिंग से करीब सात करोड़ रुपये का लाभ होना था। लोगों ने बताया कि शाहबेरी में इसी तरह की 150 बिल्डिंग खड़ी है, जो दो बिल्डिंग गिरी थी, वो भी 150 वर्ग मीटर के भूखंड पर बनी थी। 

बढ़ रहा है बिल्डरों का लालच 

फ्लैट खरीदारों ने बताया कि काफी बिल्डर ने शुरुआत में तीन से चार मंजिला बिल्डिंग का निर्माण कराया था। उसी हिसाब से बिल्डिंग की नींव तैयार की गई थी, लेकिन उसका लालच यहीं नहीं रुका और दो मंजिल ओर बना डाली है। ऐसे कई बिल्डिंग बन चुकी हैं। जबकि, कुछ पर काम चल रहा है। नींव पर ओर अधिक भार पड़ने से बिल्डिंग गिरने का खतरा बढ़ रहा है। 

500 से 700 रुपये कम में दिया जाता है ठेका 
इस समय बिल्डिंग निर्माण की दर 1200 से 1500 रुपये प्रति स्क्वायर फीट चल रही है। इसी दर पर ठेकेदार निर्माण करने का ठेका लेते है, लेकिन शाहबेरी में ऐसा नहीं है। यहां गुणवत्ता से समझौता कर बनाने का ठेका 800 से लेकर 1000 रुपये प्रति वर्ग फुट में दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed