{"_id":"6638d0954fec8884330b23cb","slug":"hundred-percent-results-of-class-10th-and-12th-in-delhi-cisce-board-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"CISCE Board Result: सौ फीसदी रहा रिजल्ट, दसवीं-बारहवीं में छात्र व छात्राओं ने हासिल किए शत-प्रतिशत अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CISCE Board Result: सौ फीसदी रहा रिजल्ट, दसवीं-बारहवीं में छात्र व छात्राओं ने हासिल किए शत-प्रतिशत अंक
Mon, 06 May 2024 06:14 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 06 May 2024 06:14 PM IST
सार
आईसीएसई कक्षा 10वीं और आईएससी कक्षा 12वीं के परिणाम जारी किए हैं। दिल्ली में स्कूलों के सौ फीसदी छात्र पास घोषित किए गए हैं। दसवीं व बारहवीं में लड़के व लड़कियों का रिजल्ट एक समान सौ फीसदी रहा है।
विज्ञापन
CISCE ICSE 10th, ISC 12th Board Results
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की दसवीं व बारहवीं के रिजल्ट में दिल्ली के स्कूलों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। यहां के स्कूलों के सौ फीसदी छात्र पास घोषित किए गए हैं। दसवीं व बारहवीं में लड़के व लड़कियों का रिजल्ट एक समान सौ फीसदी रहा है।
विज्ञापन
सीआईएससीई बोर्ड के दिल्ली में दसवीं कक्षा तक दो स्कूल हैं। इन स्कूलों का रिजल्ट सौ फीसदी रहा है। खास बात यह है कि लड़के व लड़कियों का रिजल्ट एक समान रहा है। इसी तरह से बारहवीं में लड़के व लड़कियों का रिजल्ट एक समान 100 फीसदी है।
विज्ञापन
दिल्ली के नतीजों में दसवीं तक दो स्कूलों से कुल 187 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 90 लड़के व 97 लड़कियां शामिल रहीं। वहीं, दिल्ली में बोर्ड का बारहवीं तक एक ही स्कूल है। यहां से कुल 145 छात्र परीक्षा में बैठे थे। जिसमें से 70 लड़के व 75 लड़कियां शामिल रहीं। खास बात यह है कि दसवीं की तरह ही इस कक्षा का रिजल्ट भी सौ फीसदी रहा है। कुल 145 छात्र सफल घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन