फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Human smuggling operation busted.

लड़कियों को अगवाकर कर बुजुर्गों से कराते थे शादी

Tue, 14 Oct 2014 08:34 AM IST
Updated Tue, 14 Oct 2014 08:34 AM IST
विज्ञापन
Human smuggling operation busted.

एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। यह गिरोह ऐसे लोगों को शादी के लिए तैयार करता था जिनकी शादी नहीं हो रही होती थी। मसलन रोगी, अशक्त और बुजुर्ग को यह गिरोह दूल्हा बना देता था। इसके एवज में ये मोटी रकम वसूलते थे।

विज्ञापन


गिरोह के दो सदस्य ग्रेटर नोएडा के दादरी में पकड़ गए हैं। पश्चिम बंगाल पुलिस ने संयुक्त छापेमारी करके शादी के नाम पर युवतियों को बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को जारचा क्षेत्र में दबिश देकर एक युवती को भी मुक्त कराया है, जबकि एक युवती को पहले ही मुक्त कराया जा चुका है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस गिरोह में करीब आठ से 10 लोग शामिल हैं, जिनको चिह्नित करके गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है। एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दिनों एक युवती ने फोन करके बंगाल स्थित परिजनों को बंधक बनाने की खबर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह में आठ से 10 लोगों के होने की जानकारी मिली

Human smuggling operation busted.

इसकी सूचना बंगाल पुलिस ने दादरी पुलिस को दी जिसकी जिम्मेदारी सीओ अनुराग सिंह को दी गई। सीओ के नेतृत्व में दादरी पुलिस ने छापेमारी कर एक युवती को बरामद कर लिया।

वह युवती बंगाल से शादी कराने के नाम पर लाई गई थी। उसे कुछ दिन दिल्ली रखा गया था और बाद में दादरी में टीनू शर्मा नाम के युवक ने रखा था। युवती को मौका मिला तो उसने फोन करके सूचना दी। युवती के परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज करा रखा था।

सोमवार को बंगाल पुलिस दादरी पहुंची। इस बाबत बंगाल पुलिस ने अख्तर को वहां से गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर एक महिला बसंती के बारे में जानकारी लगी। बंगाल और दादरी पुलिस ने संयुक्त रूप से खटाना गांव में दबिश देकर युवती को छुड़ा लिया।

इन दोनों युवतियों से शादी कराने के नाम पर मोटी रकम ली गई थी। सीओ ने बताया कि खटाना गांव से बसंती को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। यह महिला बंगाल के 24 परगना जिले की रहने वाली है। महिला दादरी क्षेत्र में लोगों को शादी कराने का वादा करती थी और अख्तर बंगाल में लड़कियों को तैयार करता था। सीओ ने बताया कि इस कड़ी में योगेश और टीनू अभी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed