फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Huma quraishi unhappy with arvind kejriwal.

क्यों केजरीवाल से नाराज हुईं हुमा कुरैशी

Fri, 20 Feb 2015 05:47 PM IST
Updated Fri, 20 Feb 2015 05:47 PM IST
विज्ञापन
Huma quraishi unhappy with arvind kejriwal.

इन दिनों केजरीवाल व उनके मंत्रिमंडल से लोग कुछ नाखुश चल रहे हैं। जनता दरबार में केजरीवाल से न मिल पाने को लेकर फरीयादी तो नाराज हैं ही पर खबर है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी उनसे कुछ नाखुश हैं।

विज्ञापन


हुमा वैसे तो दिल्ली के नए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को काफी पसंद करती हैं लेकिन इन दिनों वो केजरीवाल के मंत्रिमंडल से कुछ नाराज हैं।

हुमा की नाराजगी केजरीवाल कैबिनेट में महिला मंत्री के न होने को लेकर है। मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी को केजरीवाल की कैबिनेट में महिलाओं का न होना काफी खला है।

विज्ञापन

इस‌लिए नाराज हैं हुमा

Huma quraishi unhappy with arvind kejriwal.

हुमा की नाराजगी कुछ दिनों पहले ही सामने आई है। हुमा ने एक भी महिला मंत्री के शपथ न लिए जाने पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया कि 'अरविंद केजरीवाल की नजर दिल्ली में बेहतर शासन व महिला सुरक्षा पर है। लेकिन उनके कैबिनेट में कोई महिला चेहरा नहीं है।'

हुमा के साथ ही सेलिब्रिटी फोटोग्राफर अतुल कस्बेकर ने भी कुछ ऐसा ही ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा है कि, 'केजरीवाल मंत्रिमंडल में किसी महिला का न होना निराशाजनक है।'

बता दें कि 14 फरवरी को जब केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तो उनके साथ डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, आसिम अहमद खान, संदीप कुमार और जितेंद्र सिंह तोमर ने शपथ ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed